सम्राट चौधरी से पंगा पड़ा भारी! लालू-राबड़ी की खत्म हुई Z+ सुरक्षा, तेजस्वी यादव को मिला Y+ कवर

Global Bharat 04 Jun 2026 11:45: PM 1 Mins
सम्राट चौधरी से पंगा पड़ा भारी! लालू-राबड़ी की खत्म हुई Z+ सुरक्षा, तेजस्वी यादव को मिला Y+ कवर

पटना : बिहार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है. दोनों नेताओं को अब तक Z+ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त थी, लेकिन ताजा निर्णय के तहत उनकी सुरक्षा में कटौती कर दी गई है. वहीं, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की Y+ श्रेणी की सुरक्षा पहले की तरह जारी रहेगी.

जानकारी के अनुसार, लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को पूर्व मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ सुरक्षा एजेंसियों के आकलन के आधार पर Z+ सुरक्षा प्रदान की गई थी. इस सुरक्षा व्यवस्था के तहत बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी, हाउस गार्ड, पायलट और एस्कॉर्ट वाहन तैनात रहते थे. हालांकि, सुरक्षा समीक्षा के बाद अब दोनों नेताओं की सुरक्षा श्रेणी में बदलाव किया गया है.

सुरक्षा में कटौती के बावजूद दोनों नेताओं को आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध रहेगी. दूसरी ओर, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया है. उनकी Y+ श्रेणी की सुरक्षा पहले की तरह जारी रहेगी.

सुरक्षा व्यवस्था में यह बदलाव राज्य की सुरक्षा एजेंसियों द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले खतरे के आकलन और समीक्षा प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है. हालांकि, राजनीति घमासान के बीच सुरक्षा में बदलाव सम्राट चौधरी से जोड़कर देखा जा रहा है. 

Lalu Prasad Yadav Security Rabri Devi Security Cover Tejashwi Yadav Y Plus Security Bihar Political News Lalu Family Security Update

Description of the author

Recent News