गाजीपुर में एनकाउंटर में ढेर हुए कमलेश का शव गांव पहुंचते ही बवाल! पुलिस पर पथराव, गाड़ियां तोड़ी, सीओ समेत कई घायल

Amanat Ansari 04 Jun 2026 11:24: PM 1 Mins
गाजीपुर में एनकाउंटर में ढेर हुए कमलेश का शव गांव पहुंचते ही बवाल! पुलिस पर पथराव, गाड़ियां तोड़ी, सीओ समेत कई घायल

गाजीपुर: पुलिस एनकाउंटर में मारे गए एक लाख रुपये के इनामी अपराधी कमलेश चौधरी का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचते ही भारी बवाल खड़ा हो गया. ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, कई गाड़ियों को तोड़ दिया और पुलिसकर्मियों को खदेड़ दिया. पथराव में सीओ सिटी शेखर सेंगर समेत कई पुलिस अधिकारी और जवान घायल हो गए.

कमलेश चौधरी गाजीपुर के गोड़ा देहाती गांव का निवासी था. वह होटल कारोबारी आलोक राय के बेटे विनीत राय की हत्या के मुख्य आरोपी था. पुलिस ने बुधवार देर रात उसे एनकाउंटर में मार गिराया था. गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव लाया गया तो परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया.

ग्रामीणों ने फुल्लनपुर क्रॉसिंग पर शव उतारकर जाम लगा दिया. जब सीओ सिटी समझाने पहुंचे तो लोगों ने पुलिस पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया. पथराव में सीओ सिटी, शहर कोतवाल प्रमोद सिंह, सीओ के चालक समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए. ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और करीब डेढ़ घंटे तक जमकर हंगामा किया.

कमलेश चौधरी कौन था?

बाद में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में किसी तरह स्थिति को संभाला गया. शव को गाजीपुर घाट ले जाकर भारी सुरक्षा में अंतिम संस्कार कराया गया. वह होटल बिंदु के मालिक के बेटे विनीत राय की शुक्रवार रात गोली मारकर हत्या के मामले में फरार था. मात्र 38 दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी. पुलिस अब मामले की आगे जांच कर रही है.

Ghazipur Encounter Ghazipur News Ghazipur Wanted Criminal Kamlesh Chaudhary

Recent News