पहलगाम आतंकी हमले में लश्कर चीफ हाफिज सईद का नाम! NIA ने लगाई नई चार्जशीट, पाकिस्तान की साजिश का खुलासा

Amanat Ansari 06 Jul 2026 04:59: PM 1 Mins
पहलगाम आतंकी हमले में लश्कर चीफ हाफिज सईद का नाम! NIA ने लगाई नई चार्जशीट, पाकिस्तान की साजिश का खुलासा

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के मामले में पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के संस्थापक और UN-घोषित आतंकवादी हाफिज सईद का नाम सप्लीमेंट्री चार्जशीट में शामिल कर लिया है.

NIA ने जम्मू की स्पेशल कोर्ट में दाखिल नई चार्जशीट में सईद पर भारतीय दंड संहिता (BNS) और UAPA की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए हैं. उन पर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने और पाकिस्तान से साजिश रचने का आरोप है.

हमला कब और क्या हुआ था?

22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया था, जिसमें 25 पर्यटक और 1 स्थानीय व्यक्ति की मौत हो गई थी. NIA की जांच में यह पाकिस्तान प्रायोजित हमला पाया गया. दिसंबर 2025 में दाखिल मूल चार्जशीट (1597 पृष्ठ) में पाकिस्तानी हैंडलर साजिद जट्ट और मारे गए तीन आतंकियों के नाम शामिल थे.

LeT और उसके प्रॉक्सी संगठन The Resistance Front (TRF) को भी संगठन के रूप में नामित किया गया था. NIA ने कहा है कि जांच जारी है और पाकिस्तान की पूरी साजिश को उजागर करने के लिए और सबूत जुटाए जा रहे हैं.

Hafiz Saeed Pahalgam terror attack NIA supplementary chargesheet

Recent News