टीम नितिन में बिहार को सीमित प्रतिनिधित्व! संजय मयूख बाहर, सिद्धार्थ शंभू बने राष्ट्रीय मंत्री

Amanat Ansari 17 Aug 2026 06:30 PM 1 Mins
टीम नितिन में बिहार को सीमित प्रतिनिधित्व! संजय मयूख बाहर, सिद्धार्थ शंभू बने राष्ट्रीय मंत्री

पटना: भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान हो गया है. इसमें बिहार से तीन नेताओं को जगह मिली है, लेकिन राज्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष या महामंत्री जैसा कोई बड़ा पद नहीं मिला है. नई टीम में शिवेश कुमार राम को अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है. ऋतुराज सिन्हा को सभी सेल का सह-संयोजक नियुक्त किया गया है.

सिद्धार्थ शंभू को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वे केंद्रीय संगठन में काम करेंगे. हालांकि, संजय मयूख को राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी के पद से मुक्त कर दिया गया है. उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर कोई नई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी गई है.

शिवेश कुमार राम हाल ही में राज्यसभा सदस्य चुने गए हैं और भोजपुर जिले से हैं. सिद्धार्थ शंभू बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं. चर्चा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद बिहार से होने के बावजूद राज्य को अपेक्षाकृत सीमित प्रतिनिधित्व मिला है. नई टीम में कुल 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 8 राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए हैं.

bjp new team nitin nabin Shivesh Ram BJP Siddharth sambhu

Recent News