सूरत में लव जिहाद वकील पर लगा लव जिहाद का आरोप, हिंदू नाम और रीति-रिवाज अपनाकर महिला वकील को ठगा

Amanat Ansari 17 May 2026 03:47: PM 1 Mins
सूरत में लव जिहाद वकील पर लगा लव जिहाद का आरोप, हिंदू नाम और रीति-रिवाज अपनाकर महिला वकील को ठगा

सूरत: गुजरात के सूरत में एक महिला वकील ने अपने सहयोगी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का कहना है कि आरोपी ने अपनी असली पहचान छिपाकर हिंदू युवक का रूप धरा, धार्मिक भावनाओं का फायदा उठाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. पुलिस के अनुसार, आरोपी रहीम रज्जाक उर्फ रहीम शेख खुद भी वकील है.

वर्ष 2018 के आसपास उसकी मुलाकात पीड़िता से हुई. उसने खुद को रोहन बताकर परिचय दिया और धीरे-धीरे महिला का विश्वास जीत लिया. शुरू में दोनों का रिश्ता सिर्फ पेशेवर था, लेकिन बाद में निजी रिश्ते में बदल गया. दोनों ने मिलकर एक वकालत का कार्यालय भी खोला और कई सालों तक साथ काम करते रहे.

धार्मिक दिखावा करके बनाया भरोसा

पीड़िता के आरोप के मुताबिक, आरोपी ने उसके साथ गणेश पूजा और सत्यनारायण कथा में सक्रिय रूप से भाग लिया. वह पूजा-पाठ में शामिल होकर हिंदू रीति-रिवाजों का पालन करता दिखता था. इसी भरोसे के आधार पर आरोपी ने महिला की मांग में सिंदूर भर दिया और मंगलसूत्र भी पहनाया. महिला को पूरा यकीन हो गया कि आरोपी हिंदू है और दोनों शादी कर लेंगे.

शारीरिक शोषण और बाद में इनकार

शादी के वादे पर भरोसा करके पीड़िता ने आरोपी के साथ शारीरिक संबंध बनाए. लेकिन जब महिला ने रिश्ते को कानूनी रूप देने और शादी करने का दबाव डाला, तो आरोपी ने मना कर दिया. जांच में पता चला कि आरोपी पहले से ही किसी अन्य महिला से निकाह कर चुका है. यह खुलासा होने के बाद पीड़िता को धोखे का अहसास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. मामला पुलिस जांच में है और आरोपी पर धोखाधड़ी, बलात्कार तथा लव जिहाद जैसे गंभीर आरोप लगे हैं.

Love Jihad Surat News Surat Crime Lawyer Love Jihad Hindu Woman Love Jihad

Recent News