प्रेमी जोड़े को रंगे हाथ पकड़ा, भीड़ ने सिर मुंडवाकर चप्पल की माला पहनाई; गांव में घुमाया, 1 गिरफ्तार

Amanat Ansari 02 Jul 2026 07:19: PM 1 Mins
प्रेमी जोड़े को रंगे हाथ पकड़ा, भीड़ ने सिर मुंडवाकर चप्पल की माला पहनाई; गांव में घुमाया, 1 गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में प्रेम प्रसंग को लेकर एक अमानवीय घटना सामने आई है. बंजरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक और युवती को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया गया. ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई की, सिर मुंडवा दिए और चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया.

युवक का गांव की एक युवती से लंबे समय से प्रेम संबंध था. युवती शादीशुदा बताई जा रही है. गांव के कुछ लोग उन पर नजर रखे हुए थे. सोमवार शाम युवक गांव पहुंचा तो युवकों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया. भीड़ इकट्ठी हो गई और दोनों के साथ मारपीट की गई.

नाई बुलाकर दोनों का सिर मुंडवाया गया और चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया. पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. सरपंच के पति महेंद्र यादव ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को भीड़ से बचाकर थाने ले गई.

पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले की जांच जारी है. बंजरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मामले में आवेदन मिला है. एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.

Loving couple beaten Champaran Loving couple Champaran News Bihar crime

Recent News