Lucknow Coaching Fire : जानिए कौन है IAS अमृत अभिजात और IPS प्रवीण कुमार, लख़नऊ अग्निकांड की करेंगे जांच, सीएम को सौपेंगे रिपोर्ट

Global Bharat 22 Jun 2026 10:46: PM 1 Mins
Lucknow Coaching Fire : जानिए कौन है IAS अमृत अभिजात और IPS प्रवीण कुमार, लख़नऊ अग्निकांड की करेंगे जांच, सीएम को सौपेंगे रिपोर्ट

Lucknow Coaching Fire Update : लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के लिए दो सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया है. इस टीम में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमृत अभिजात और आईपीएस अधिकारी प्रवीण कुमार को शामिल किया गया है. मुख्यमंत्री ने दोनों अधिकारियों को सात दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं.

अमृत अभिजात उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं. 1995 बैच के आईएएस अफसर है. वे वर्तमान में पर्यटन, धर्मार्थ कार्य एवं संस्कृति विभाग में अपर मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं. आगरा, मिर्जापुर, प्रयागराज सहित कई जिलों में डीएम रह चुके हैं. प्रशासनिक क्षेत्र में उन्हें एक अनुभवी और परिणामोन्मुख अधिकारी माना जाता है, इससे पहले वे कई महत्वपूर्ण विभागों कार्य कर चुके हैं. राज्य सरकार की  कई प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक सुधारों में उनकी अहम भूमिका रही है. जटिल मामलों की जांच और नीतिगत फैसलों को लागू करने में उनकी विशेषज्ञता मानी जाती है.

वहीं, IPS प्रवीण कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में लखनऊ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) के पद पर तैनात हैं. 2001 बैच के आईपीएस प्रवीण कुमार मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्धनगर और लखनऊ में सेवाएं दे चुके हैं. योगी के भरोसेमंद अफसर माने जाते हैं. 

कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव रहा है. उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों और पुलिस इकाइयों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं. पुलिस प्रशासन में उनकी पहचान एक सख्त और पेशेवर अधिकारी के रूप में की जाती है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गठित यह विशेष जांच दल अग्निकांड के कारणों, सुरक्षा मानकों में हुई संभावित लापरवाही, प्रशासनिक जवाबदेही और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा करेगा. 

जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी. माना जा रहा है कि यह रिपोर्ट हादसे की वास्तविक वजहों को सामने लाने के साथ-साथ जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही भी तय करेगी.

Lucknow Fire Case IAS Amrit Abhijat IPS Praveen Kumar CM Yogi Adityanath SIT Investigation Report

Description of the author

Recent News