मुंबई: मुंबई के शिवाजी पार्क में 2 अक्टूबर को हुए CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में प्रदर्शन के आयोजकों और 400 से 500 अज्ञात CJP समर्थकों/प्रदर्शनकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
पुलिस के अनुसार, यह मामला क्राइम नंबर 515/26 के तहत दर्ज किया गया है। FIR में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 189, 223 और महाराष्ट्र पुलिस एक्ट की धारा 37(1)(3)/135 का इस्तेमाल किया गया है।
2 अक्टूबर को शिवाजी पार्क में CJP द्वारा आयोजित प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है। अधिक जानकारी के लिए मामला शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में दर्ज है।