सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुर्सी पर बवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष को मारा गया थप्पड़, मची खलबली

Global Bharat 03 Oct 2026 10:25 PM 1 Mins
सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुर्सी पर बवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष को मारा गया थप्पड़, मची खलबली

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब कुर्सी पर बैठने को लेकर पार्टी के नेताओं और समर्थकों के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि हाथापाई की नौबत आ गई. आरोप है कि अंशुमान सिंह के बेटे कमलेश सिंह ने सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना साहनी को थप्पड़ मार दिया. घटना के बाद मौके पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं में अफरा-तफरी मच गई.

बताया जा रहा है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बैठने को लेकर नगीना साहनी और कमलेश सिंह के बीच कहासुनी शुरू हुई. विवाद बढ़ने पर कमलेश सिंह ने नगीना साहनी को थप्पड़ मार दिया, इसके बाद दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए और जमकर हंगामा होने लगा. मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला.

इस घटनाक्रम ने सपा के भीतर चल रही स्थानीय सियासी खींचतान को भी चर्चा में ला दिया है. नगीना साहनी गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके हैं और संगठन में उनकी अपनी राजनीतिक पकड़ मानी जाती है. वहीं, अंशुमान सिंह आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर ग्रामीण विधानसभा सीट से टिकट की तैयारी कर रहे हैं.

प्रेस कॉन्फ्रेंस जैसे सार्वजनिक कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और समर्थकों के बीच हुए इस विवाद ने सपा की स्थानीय राजनीति को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. खास बात यह है कि मामला उस समय सामने आया है, जब विधानसभा चुनाव को लेकर टिकट के दावेदारों और पार्टी नेताओं के बीच सक्रियता बढ़ी हुई है.

घटना के बाद समर्थकों के बीच काफी देर तक तनातनी का माहौल रहा. हालांकि, बाद में मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया. विवाद का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Gorakhpur SP Controversy Nagina Sahani Kamlesh Singh Anshuman Singh SP Press Conference

Description of the author

Recent News