उमेश पाल हत्याकांड में खुलासा, गया जेल में मिला 5 लाख का इनामी अरमान, 2023 से थी तलाश

Global Bharat 03 Oct 2026 09:14 PM 1 Mins
उमेश पाल हत्याकांड में खुलासा, गया जेल में मिला 5 लाख का इनामी अरमान, 2023 से थी तलाश

लखनऊ : प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड में यूपी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. हत्याकांड में आरोपी और अतीक अहमद का खास शूटर बताया जा रहा अरमान बिहार के गया सेंट्रल जेल में बंद मिला है. यूपी पुलिस ने अरमान पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है और साल 2023 से उसकी तलाश कर रही थी.%

जानकारी के मुताबिक, अरमान मूल रूप से गयाजी का रहने वाला है. उमेश पाल हत्याकांड के बाद वह यूपी पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए गया आ गया था। इसी दौरान कटारी तालाब के पास भोलू अंडा वाले पर फायरिंग के मामले में उसका नाम सामने आया. पुलिस के अनुसार इस मामले में केस दर्ज होने के बाद अरमान ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था, इसके बाद उसे गया सेंट्रल जेल भेज दिया गया.

इधर, प्रयागराज के धूमनगंज थाने की पुलिस को जानकारी मिली कि उमेश पाल हत्याकांड का वांछित और 5 लाख का इनामी आरोपी अरमान गया जेल में बंद है. सूचना मिलते ही यूपी पुलिस की टीम गया पहुंची और जेल में बंद आरोपी की पहचान की.

अब प्रयागराज पुलिस अरमान को उत्तर प्रदेश लाकर उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े मामले में पूछताछ करना चाहती है, इसके लिए पुलिस ने कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड की अर्जी दाखिल की है. हालांकि, अभी तक कोर्ट से यूपी पुलिस को अरमान की ट्रांजिट रिमांड नहीं मिली है.

अरमान की गिरफ्तारी और उससे पूछताछ के बाद उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े कई सवालों और उसकी भूमिका को लेकर पुलिस को अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है.

Arman Shooter Umesh Pal Murder Case Atiq Ahmed Gaya Central Jail UP Police

Description of the author

Recent News