इकरा तैयार हों तो गुर्जर से शादी करा दें… कैराना सांसद को लेकर नंद किशोर गुर्जर का बयान, मचा सियासी बवाल

Global Bharat 03 Oct 2026 10:51 PM 1 Mins
इकरा तैयार हों तो गुर्जर से शादी करा दें… कैराना सांसद को लेकर नंद किशोर गुर्जर का बयान, मचा सियासी बवाल

लखनऊ : सहारनपुर-कैराना की सियासत में सांसद इकरा हसन को लेकर बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर के बयान से नया विवाद खड़ा हो गया है. लोनी विधायक ने इकरा हसन की शादी को लेकर ऐसी टिप्पणी की, जिस पर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं.

नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि अगर इकरा हसन तैयार हों तो वह उनकी शादी किसी हिंदू गुर्जर लड़के से करा सकते हैं. उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज ने हमेशा इकरा हसन को अपनी बेटी माना है. विधायक ने यह भी कहा कि अगर इकरा किसी हिंदू से शादी करती हैं तो समाज उन्हें बेटी के रूप में स्वीकार करेगा. बीजेपी विधायक ने अपने बयान में कहा कि गुर्जर समाज में बेटियां पढ़-लिखकर आगे बढ़ रही हैं. उनके यहां भी लड़कियां आईएएस, डॉक्टर और इंजीनियर बन रही हैं. इसी संदर्भ में उन्होंने इकरा हसन का जिक्र किया.

नंद किशोर गुर्जर के बयान की पृष्ठभूमि में इकरा हसन का करीब एक साल पुराना बयान भी चर्चा में है. गुर्जर समाज के बीच बातचीत के दौरान इकरा ने कहा था कि अगर उनके काम या किसी बात से लोग नाराज हैं तो उन्हें वोट न दें, लेकिन वह अपने समाज की बेटी होने के नाते सम्मान की हकदार हैं. उन्होंने सवाल किया था कि क्या मैं आपके समाज की बेटी नहीं हूं. इस बयान की रिपोर्टिंग भी हुई थी.

इकरा हसन खुद को मुस्लिम गुर्जर बताती रही हैं. दिसंबर 2024 में एक बातचीत में उन्होंने कहा था कि उनके परिवार और बीजेपी नेता मृगांका सिंह के परिवार का गोत्र एक है और दोनों परिवार एक ही जगह से आए हैं. उन्होंने इसे लेकर गर्व जताया था. नंद किशोर गुर्जर के ताजा बयान ने इकरा हसन की गुर्जर समाज की बेटी वाली पहचान को लेकर एक बार फिर राजनीतिक और सामाजिक बहस छेड़ दी है.

Iqra Hasan Nand Kishore Gurjar Kairana MP Gurjar Community BJP MLA

Description of the author

Recent News