मुझे भगाकर लाया था, अब ये क्या कर रहा है? होटल में पति को रंगे हाथ पकड़ पत्नी का हंगामा

Global Bharat 03 Oct 2026 08:59 PM 1 Mins
मुझे भगाकर लाया था, अब ये क्या कर रहा है? होटल में पति को रंगे हाथ पकड़ पत्नी का हंगामा

मध्य प्रदेश : रतलाम के जावरा में एक होटल के कमरे में पत्नी द्वारा अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ पकड़े जाने का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद आरोपी बताए जा रहे युवक को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

बताया जा रहा है कि विजय दगदी आचार्य खुद को हिंदू समाज से जुड़े नेता के रूप में सक्रिय बताते हैं. शुक्रवार को उनकी पत्नी को पति के होटल जाने की जानकारी मिली, इसके बाद पत्नी उनका पीछा करते हुए जावरा के एक होटल पहुंच गई और पुलिस को भी मौके पर बुलाया.

वायरल वीडियो में पत्नी पुलिसकर्मी के साथ होटल के कमरे तक पहुंचती दिखाई देती है. दरवाजा खुलने पर विजय बिना शर्ट के नजर आते हैं, जबकि कमरे में मौजूद एक महिला दरवाजे के पीछे दिखाई देती है. इसके बाद पत्नी पति और महिला से सवाल-जवाब करती नजर आती है। गुस्से में पत्नी ने पति को थप्पड़ भी मारा.

वीडियो में पत्नी आरोप लगाती सुनाई दे रही है कि विजय ने उसे भगाकर प्रेम विवाह किया था, लेकिन अब दूसरी महिला के साथ होटल में मौजूद हैं. पत्नी ने यह भी आरोप लगाया कि उसके साथ पहले भी मारपीट की गई है. वहीं, वीडियो में विजय पत्नी से महिला को कुछ न कहने की बात कहते नजर आते हैं और दावा करते हैं कि वह महिला आत्महत्या कर सकती है.

घटना के बाद मामला थाने पहुंचा. पत्नी की शिकायत और सामने आए वीडियो के आधार पर पुलिस ने विजय के खिलाफ मारपीट समेत संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल होटल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. हालांकि,  वायरल वीडियो में लगाए गए अन्य आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

Ratlam News Jaora Hotel Viral Video Hindu Leader Wife Catches Husband Madhya Pradesh News

Description of the author

Recent News