BJP IT सेल में बड़ा बदलाव! अमित मालवीय हटे, छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के बने नए सोशल मीडिया इंचार्ज

Amanat Ansari 17 Aug 2026 04:57 PM 1 Mins
BJP IT सेल में बड़ा बदलाव! अमित मालवीय हटे, छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के बने नए सोशल मीडिया इंचार्ज

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़े फेरबदल के तहत अपने लंबे समय से IT सेल प्रमुख रहे अमित मालवीय को पद से हटा दिया है. उनकी जगह छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के को पार्टी का नया राष्ट्रीय सोशल मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया गया है.

यह बदलाव पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा के साथ हुआ है. अमित मालवीय एक दशक से अधिक समय तक BJP के राष्ट्रीय IT सेल के प्रमुख रहे थे. वे पश्चिम बंगाल में पार्टी के सह-प्रभारी भी रह चुके हैं.

इस फेरबदल में सोशल मीडिया टीम में भी नए चेहरे शामिल किए गए हैं. महाराष्ट्र से प्रीति गांधी, दिल्ली से शिवानंद द्विवेदी, उत्तराखंड से आलोक भट्ट और हरियाणा से अरुण यादव को सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है. अनिल बलूनी मीडिया संयोजक के पद पर बने रहेंगे.

नितिन नबीन की नई टीम में राम माधव, स्मृति ईरानी, बिप्लब देब जैसे कई अनुभवी नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं. पार्टी डिजिटल और सोशल मीडिया अभियानों को और मजबूत करने की दिशा में ये बदलाव कर रही है.

BJP IT Cell Amit Malviya Chhattisgarh BJP Deepak Mhaske

Recent News