सपा को बड़ा झटका! अभय सिंह समेत 3 नेता BJP में शामिल, सनातन विरोध और भर्ती घोटाले के लगाए आरोप

Amanat Ansari 14 Oct 2026 03:41 PM 1 Mins
सपा को बड़ा झटका! अभय सिंह समेत 3 नेता BJP में शामिल, सनातन विरोध और भर्ती घोटाले के लगाए आरोप

अमेठी/लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और विनोद चतुर्वेदी ने सपा छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया. तीनों नेताओं ने अमेठी में स्मृति ईरानी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

क्या बोले अभय सिंह?

मंच से बोलते हुए अभय सिंह ने सपा छोड़ने की वजह बताई. उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी का आचरण सनातन विरोधी रहा है. उन्होंने दावा किया कि पार्टी में रामचरितमानस को फाड़ने जैसा काम किया गया. भर्तियों में जानबूझकर एक तरफ के लोगों को तरजीह दी गई और चापलूसी करने वालों को ही नौकरी मिलती थी.

अभय सिंह ने कहा कि आज भाजपा में किसी के साथ भेदभाव नहीं है. दिल्ली में चल रहे आंदोलन को उन्होंने विदेशी फंडिंग वाला बताया. नौकरी घोटालों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जो घोटाले हुए, उनमें दोषियों की गिरफ्तारी हो रही है.

अयोध्या चुनाव का जिक्र

अभय सिंह ने 2024 के अयोध्या लोकसभा चुनाव का भी जिक्र किया. उन्होंने आरोप लगाया कि भोली-भाली जनता को बरगलाकर सांसद बनाया गया. उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में अयोध्या की जनता लाखों वोट से इसका जवाब देगी. अपनी बात “जय श्री राम” के नारे के साथ समाप्त की. यह कार्यक्रम अमेठी में आयोजित किया गया, जहां तीनों नेताओं ने एक साथ भाजपा जॉइन की. विधानसभा चुनाव से पहले सपा से ये फूट पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

Abhay Singh BJP joining Samajwadi Party SP allegations

Recent News