TCS नासिक कन्वर्जन रैकेट का मलेशिया से निकला कनेक्शन, उपदेशक इमरान का आया नाम

Amanat Ansari 14 Apr 2026 07:32: PM 2 Mins
TCS नासिक कन्वर्जन रैकेट का मलेशिया से निकला कनेक्शन, उपदेशक इमरान का आया नाम

TCS Nashik Conversion Racket: महाराष्ट्र के नासिक में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के BPO कैंपस में फरवरी में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गुप्त ऑपरेशन शुरू किया. इसमें अंडरकवर महिला कांस्टेबलों को हाउसकीपिंग स्टाफ के रूप में तैनात किया गया. अब इस अभियान ने एक कथित कन्वर्शन रैकेट को उजागर कर दिया है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय लिंक भी हो सकते हैं. जांचकर्ताओं का कहना है कि व्हाट्सएप चैट्स, मलेशिया से जुड़े एक संदिग्ध प्रीचर और पीड़ितों के बयानों के आधार पर यह जांच TCS ऑफिस के अंदर से चल रहे एक बड़े नेटवर्क की ओर इशारा कर रही है.

स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) के सूत्रों के अनुसार, अब कम से कम 12 कर्मचारियों को कथित तौर पर टारगेट के रूप में पहचाना गया है, जो पहले 9 था. अब तक 9 FIR दर्ज की जा चुकी हैं, जिनमें 8 महिलाएं और 1 पुरुष शिकायतकर्ता हैं.

इनमें गंभीर धाराएं लगाई गई हैं, जिनमें यौन उत्पीड़न, शादी के बहाने बलात्कार, धार्मिक भावनाएं आहत करना शामिल है. तीन और सर्वाइवर्स का पता लगाया गया है और उनके बयान दर्ज कर लिए गए हैं, लेकिन वे सामाजिक कलंक और व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अभी औपचारिक शिकायत दर्ज कराने से हिचक रहे हैं.

कैंपस के अंदर अंडरकवर पुलिस, 'प्रीचर' जांच के दायरे में

सूचना मिलने पर पुलिस ने TCS परिसर में चार महिला कांस्टेबलों को हाउसकीपिंग स्टाफ के रूप में छुपाकर तैनात किया. उनकी जानकारी ने सर्वाइवर्स के आरोपों को साबित करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इमरान नाम के एक व्यक्ति का नाम व्हाट्सएप बातचीत में सामने आया है, जो मलेशिया से जुड़ा बताया जा रहा है.

जांचकर्ताओं को शक है कि वह एक प्रीचर हो सकता है, जिसे कर्मचारियों से वीडियो कॉल के जरिए जोड़ा गया था. वह महिलाओं को विदेश भेजकर हाई-पेइंग जॉब्स और बेहतर लाइफस्टाइल का लालच देता था. उसकी असली पहचान और भूमिका की अभी जांच चल रही है.

डिजिटल ट्रेल और व्हाट्सएप चैट्स

SIT ने आरोपीयों के व्हाट्सएप ग्रुप्स का पता लगाया है, जिनमें सहकर्मियों पर चर्चा की जाती थी, संभावित टारगेट्स को चिन्हित किया जाता था और रणनीति बनाई जाती थी. फोरेंसिक टूल्स की मदद से डिलीटेड चैट्स को अब रिकवर किया जा रहा है, जिसे अधिकारी ऑपरेशन के इरादे और उसके दायरे को साबित करने के लिए महत्वपूर्ण मान रहे हैं.

जांचकर्ताओं द्वारा दर्ज बयानों से एक परेशान करने वाला पैटर्न सामने आया है. आरोपियों (छह टीम लीडर्स और HR एक्जीक्यूटिव नीदा खान) पर आरोप है कि उन्होंने सहकर्मियों को मौखिक गाली-गलौज, अनुचित प्रस्ताव और इस्लाम अपनाने के लिए लगातार दबाव डाला. शिकायतकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी उनके धार्मिक विश्वासों पर टिप्पणियां करते थे.

HR मैनेजर फरार, और नाम सामने आने की संभावना

HR मैनेजर नीदा खान अभी फरार है. जांचकर्ता उसकी भर्ती के पैटर्न और संगठन में उसकी भूमिका की जांच कर रहे हैं. पुलिस ने TCS से आंतरिक जांच और भर्ती संबंधी फैसलों की जानकारी मांगी है. सूत्रों का कहना है कि जांच गहराने के साथ और भी आरोपियों के नाम सामने आ सकते हैं. जांचकर्ताओं को शक है कि यह नेटवर्क शुरू में सोचे गए से कहीं बड़ा हो सकता है.

TCS Nashik Nashik conversion racket undercover cops TCS

Recent News