मैट्रिमोनियल साइट पर मिला 'करोड़पति', महिला से रेप कर ठगा ₹41 लाख! फर्जी प्रोफाइल से रचा जाल

Amanat Ansari 06 Jul 2026 06:21: PM 1 Mins
मैट्रिमोनियल साइट पर मिला 'करोड़पति', महिला से रेप कर ठगा ₹41 लाख! फर्जी प्रोफाइल से रचा जाल

ठाणे (महाराष्ट्र): कल्याण ईस्ट में एक शातिर ठग ने मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर खुद को करोड़पति होटल कारोबारी और सिविल इंजीनियर बताकर एक तलाकशुदा महिला को फंसाया. आरोपी ने महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और उससे ₹41.25 लाख ठग लिए. साथ ही फर्जी दस्तावेजों से उसकी एक कार बेच दी और दूसरी गाड़ी पर कब्जा कर लिया.

36 वर्षीय पीड़ित महिला तलाकशुदा है और अपने बच्चे के साथ अकेली रहती है. आरोपी (38 वर्षीय, नंदुरबार निवासी) ने शादी का वादा किया और बच्चे को अपनाने की बात कही. महिला का भरोसा जीतने के बाद उसने पनवेल के होटलों और कल्याण स्थित घर पर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया.

कोलसेवाड़ी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप, धोखाधड़ी और जालसाजी की गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर ली है. पुलिस को शक है कि आरोपी ने इसी तरीके से कई अन्य महिलाओं को भी ठगा होगा. आरोपी की तलाश जारी है.

Matrimonial website matrimonial website fraud matrimonial website marriage

Recent News