लखनऊ कोचिंग सेंटर में भीषण आग! जान बचाने के लिए छत से कूदे छात्र, कइयों के फंसे होने की आशंका

Amanat Ansari 22 Jun 2026 03:56: PM 1 Mins
लखनऊ कोचिंग सेंटर में भीषण आग! जान बचाने के लिए छत से कूदे छात्र, कइयों के फंसे होने की आशंका

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में रविवार दोपहर एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि छात्रों में भगदड़ मच गई. कई छात्रों ने अपनी जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल और ऊपरी तलों से छलांग लगा दी. कई छात्र अभी भी अंदर फंसे होने की आशंका है.

पुरनिया चौराहे के पास लोक सेवा आयोग के पीछे स्थित इस कोचिंग सेंटर में उस समय बड़ी संख्या में छात्र पढ़ाई कर रहे थे. आग लगते ही पूरे भवन में घना धुआं फैल गया. चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

राहत-बचाव कार्य जारी

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की मदद से अग्निशमन कार्य चल रहा है.
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, डीएम विशाख, एडीसीपी उत्तरी ट्विंकल जैन समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं.
पुलिस और प्रशासन की टीमें पूरी मुस्तैदी से राहत-बचाव कार्य में लगी हुई हैं.

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए हैं. उन्होंने घायल छात्रों को तुरंत बेहतर इलाज मुहैया कराने और राहत कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए हैं. अभी तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कई छात्र घायल बताए जा रहे हैं. आग पर काबू पाने की कोशिशें तेजी से जारी हैं.

Lucknow coaching center fire fire in Lucknow Lucknow news UP news

Recent News