Raja Raghuwanshi murder mystery: मेघालय में हनीमून, शिलॉंग में पति की हत्या, गायब हुई पत्नी? 3 राज्यों की पुलिस उलझी?, नई शादी की मिस्ट्री? अजीब है ये कहानी?

Abhishek Shandilya 05 Jun 2025 07:39: PM 5 Mins
Raja Raghuwanshi murder mystery: मेघालय में हनीमून, शिलॉंग में पति की हत्या, गायब हुई पत्नी? 3 राज्यों की पुलिस उलझी?, नई शादी की मिस्ट्री? अजीब है ये कहानी?

Raja Raghuwanshi murder mystery: 20 मई को हनीमून पर गए राजा-रानी के साथ क्या हुआ था? राजा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आई, लेकिन अब तक पत्नी का पता नहीं है! सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं शादी, हनीमून, मर्डर और लापता सोनम की तलाश को लेकर क्या क्या हुआ? इस मामले में अब तक क्या बड़ी बातें सामने आईं, बांग्लादेश का नाम कैसे जुड़ा और अनसुलझे सवाल क्या हैं? 11 मई को राजा रघुवंशी और सोनम की शादी होती है. 20 मई को दोनों हमीमून के लिए रवाना होते हैं, इंदौर से गुवाहाटी की यात्रा प्लेन से करते हैं, 20 मई को गुवाहाटी के में दोनों फोटो भी खींचते हैं. 20 मई को ही वो गुवाहाटी के मां कामाख्या में पूजा करते है, और 22 मई को को वो दोनों शिलॉंग पहुंचते हैं, शिलॉंग में क्या होता है? पुलिस चप्पे-चप्पे की तलाश कर रही है, लेकिन सोनम की लाश नहीं मिल रही है! हनीमून की शुरूआत में ही उन दोनों के साथ क्या होता है? 22 मई को गुवाहाटी से शिलॉंग जाते हैं, उसके बाद दोनों रहस्यमई तरीके से गायब हो जाते है! सवाल ये उठता है कि दोनों का प्लान असम जाने का था तो ये शिलॉंग कैसे पहुंच गए? वहां पहुंचे तो कहां गायब हो गए?

23 मई को सोनम का फोन हुआ बंद

23 मई की दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर सोनम, राजा रघुवंशी की मां से फोन पर आख़िरी बार बात करती है! उसके बाद से सोनम का फोन दोपहर 2 बजे बंद हो जाता है! इसी तरह 23 मई बीत जाती है, और 24 मई तक दोनों के फोन बंद होते है, अगले दो दिनों तक भी दोनों के फोन बंद मिले तो परिवार ने 26 मई को राजा औऱ सोनम के भाई इंदौर से शिलॉंग भेजा, वहां वो दोनों एक fir लिखवाते हैं! 23 मई को फोन बंद होने से पहले राजा और सोनम ने परिवार को कुछ फोटो शेयर किए थे, उस फोटो में एक स्कूटी भी दिखाई देती है, ये वही स्कूटी है जिससे इस केस का पहला पत्ता खुलता है, लेकिन आगे जाकर पुलिस फिर उलझ जाती है! इस स्कूटी पर एक नंबर लिखा है, रेंट पर स्कूटी लेकर दोनों घूमने निकले थे, लेकिन उसके आगे क्या होता है? दोनों कहां गायब हो गए? पति की लाश मिली ? लेकिन पत्नी सोनम का कोई अता पता क्यों नहीं है? शिलॉंग पुलिस कड़ी मेहनत करती है, पुलिस ने होम स्टे में मिले कपल के बैग खोलकर तलाशी ली, लेकिन उसमें मोबाइल फोन और आभूषण नहीं मिले. खोजी कुत्तों को दोनो के कपड़े सुंघाकर तलाश करने की कोशिश की गई, लेकिन कुत्ते जहां तक गए, वहां भी दोनों नहीं मिले. काफी प्रयास के बाद भी दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजनों ने उनकी जानकारी देने वालों को पांच लाख का इनाम देने की घोषणा की.

2 जून को मिला राजा का शव

इधर, पुलिस लगातार दोनों के बारे में जानकारी जुटा रही थी. राजा और सोनम को घुमाने वाले गाइड से पुलिस पूछताछ कर रही थी, दोनों के गायब होने 8 के दिन बाद तक कोई सुराग नहीं मिला, इंदौर पुलिस और शिलॉंग पुलिस ने मिलकर ऑपरेशन चलाया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला! महीना बदल जाता है, और दो जून को पहली बार पुलिस को पहली सफलता मिली! ड्रोन कैमरे की मदद से खोजबीन के दौरान पुलिस को एक शव दिखाई देता है! पुलिस पास पहुंची देख कर हैरान रह जाती है! लाश खाई में थी, उसको ऊपर लाया जाता है, हाथ पर टैटू था, उससे पहचान हुई कि वो राजा रघुवंशी है!

सोनम का टीशर्ट मिला!

पुलिस को पहला सुराग मिला तो दूसरी तरफ एक अनसुलझा सबूत भी. घटनास्थल से एक महिला की सफेद शर्ट, पेंट्रा 40 की दवा की पट्टी, एक टूटी मोबाइल फोन एलसीडी स्क्रीन और स्मार्टवॉच बरामद हुई. तो क्या वो शर्ट सोनम का था? क्या वहां सोनम के साथ कुछ हुआ था? क्या सोनम के कपड़े वहां बदले गए? सोनम के भाई का दावा है उसको बांग्लादेश पहुंचा दिया गया? या फिर सोनम को किसी नदी में फेंक दिया गया? सोनम कहां है? NDRF-SDRF की टीमें हर नदी में सर्च अभियान चला रही हैं! 12 दिन से सोनम लापता है? पुलिस का हर प्रयास असफल है? नई-नई शादी के बाद कपल का वहां कौन दुश्मन बैठा था? केस में कई एंगल निकलते है? राजा रघुवंशी की लाश मिलने के साथ करीब-करीब आधा केस सुलझ गया है! पुलिस को एक हथियार भी मिला है!

ये सवाल अभी भी कायम

  • क्या शिलॉंग में दोनों के साथ पहले लूटपाट होती है? फिर उनकी हत्या? क्योंकि दोनों के बैग से फोन और गहने गायब थे?
  • शादी के बाद लड़कियां ज्यादा गहना पहनती है, सुहाग का हिस्सा माना जाता है? क्या दोनों की मौत के पीछे ये वजह होगी?
  • क्या किसी लोकल या किसी बांग्लादेशी दोनों को घुमाने के बहाने पहाड़ी से 1 हज़ार सीढ़ी नीचे लेकर गया था ?
  • राजा रघुवंशी का शव मिला तो सोनम को कहीं दूर ले जाकर मारा गया? या वो गायब है? वो ज़िंदा है? या नहीं इसका सुराग नहीं?
  • क्या पति राजा को अलग पत्नी सोनम को अलग-अलग जगहों पर मारा गया? ताकि पुलिस जांच के दौरान केस में भटक जाए?
  • आख़िरी बार राजा ने व्हाइट कलर का टीशर्ट पहना था? क्या सोनम ने भी व्हाइट कलर की शर्ट पहनी थी? ये शर्ट उसी का था?

इधर मध्य प्रदेश में परिवार का दावा है कि राजा रघुवंशी भाई के सपने में आया था, उसने कहा मैं मरा नहीं हूं मारा गया हूं, इसी लिए घर के सामने मैं मरा नहीं मारा गया हूं का पोस्टर लगा है, परिवार CBI जांच की मांग कर रहा है?

शिलॉंग, असम, मणिपुर में बांग्लादेशी रहते है? क्या कनेक्शन वहां तक पहुंच सकता है? राजा की पत्नी का एक आख़िरी ऑडियो भी वायरल होता है! जो राजा रघुवंशी की मां के साथ होती है.

शिलॉंग में अभी तक सर्च ऑपरेशन चल रहा है! कई संदिग्धों से पुलिस पुछताछ कर रही है, सुराग कहीं नहीं मिल रहा है? कानून के जानकार समझ रहे हैं कि सोनम के साथ क्या हुआ होगा? लेकिन जब तक वो मिल नहीं जाती है, तब तक ये केस अनसुझा रहेगा! पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है, कुछ चौंकाने वाला खुलासा होने की संभावना है!

Raja Raghuwanshi murder mystery Missing wife Sonam case Honeymoon murder in Shillong Newlywed murder case Guwahati to Shillong couple case

Recent News