मुकेश अंबानी ने की Jio AI-Cloud, Jio Brain की घोषणा, दिवाली पर होगा लॉन्च, 100 जीबी तक मिलेगा यह लाभ...

Global Bharat 29 Aug 2024 06:25: PM 1 Mins
मुकेश अंबानी ने की Jio AI-Cloud, Jio Brain की घोषणा, दिवाली पर होगा लॉन्च, 100 जीबी तक मिलेगा यह लाभ...

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने गुरुवार को Jio AI-Cloud-Cloud Welcome Offer की घोषणा की, जिसके तहत जियो यूजर्स को 100 जीबी तक मुफ्त क्लाउड स्टोरेज मिलेगा. इस साल दिवाली के आसपास लॉन्च होने वाले इस ऑफर का उद्देश्य क्लाउड डेटा स्टोरेज और AI-संचालित सेवाओं को पूरे भारत में सभी के लिए सुलभ बनाना है.

अंबानी ने गुरुवार को कंपनी की 47वीं वार्षिक आम बैठक में यह जानकारी दी है. अंबानी ने कहा कि Jio AI-Cloud-Cloud Welcome Offer की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है. जियो यूजर्स को 100 जीबी तक मुफ्त क्लाउड स्टोरेज मिलेगा, जिससे वे अपने सभी फोटो, वीडियो, दस्तावेज, अन्य सभी डिजिटल सामग्री और डेटा को सुरक्षित रूप से स्टोर और एक्सेस कर सकेंगे. 

मुकेश ने कहा कि हम इस साल दिवाली से Jio AI-Cloud-Cloud Welcome Offer लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं, जो एक शक्तिशाली और किफायती समाधान लेकर आएगा, जहां क्लाउड डेटा स्टोरेज और डेटा-संचालित AI सेवाएं हर जगह सभी के लिए उपलब्ध होंगी. AI अपनाने में सहायता के लिए, रिलायंस की दूरसंचार शाखा, जियो "Jio Brain" नामक पहल के तहत उपकरणों और प्लेटफार्मों का एक व्यापक सूट विकसित कर रही है

मुकेश अंबानी ने कहा कि AI अपनाने को कारगर बनाने के लिए, जियो पूरे AI जीवनचक्र को कवर करने वाले उपकरणों और प्लेटफार्मों का एक व्यापक सूट विकसित कर रहा है. हम इसे Jio Brain कहते हैं. उन्होंने भारत के डिजिटल परिदृश्य को बदलने में जियो की उपलब्धियों पर भी बात की. अंबानी ने कहा कि जियो ने भारत को 5G-डार्क से 5G-ब्राइट में बदल दिया है, जिससे दुनिया के सबसे उन्नत 5G नेटवर्क में से एक बन गया है.

मुकेश अंबानी जानकारी दी है कि जियो ट्रू 5G ने दुनिया में सबसे तेज़ 5G अपनाने का रिकॉर्ड भी हासिल किया है. सिर्फ़ दो साल में, 130 मिलियन से ज़्यादा ग्राहकों ने जियो ट्रू 5G को अपनाया है. AI की असली ताकत इसे हर जगह, हर किसी के लिए सुलभ बनाने में निहित है. उन्होंने कहा कि हम जामनगर में गीगावाट स्केल AI-रेडी डेटा सेंटर स्थापित करने की योजना बना रहे हैं, जो पूरी तरह से रिलायंस की हरित ऊर्जा से संचालित होगा.

Recent News