गोदाम में चल रहा था धर्मांतरण का सिंडिकेट, हिंदुओं का लालच देकर करा रहे थे धर्म परिवर्तन, 14 गिरफ्तार

Global Bharat 06 Jul 2026 11:20: AM 1 Mins
गोदाम में चल रहा था धर्मांतरण का सिंडिकेट, हिंदुओं का लालच देकर करा रहे थे धर्म परिवर्तन, 14 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कथित धर्मांतरण के एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि एक गोदाम में लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रलोभन दिया जा रहा था. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर छापा मारा.

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई स्थानीय स्तर पर मिली सूचना और शिकायत के आधार पर की गई. आरोप है कि गोदाम का संचालन राशिद नामक व्यक्ति कर रहा था, जहां हिंदू समुदाय के लोगों को पैसे, बीमारी के इलाज और अन्य सुविधाओं का लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था. यह भी आरोप लगाया गया है कि उसी परिसर में चर्च बनाने की तैयारी की जा रही थी.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से तीन बाइबल, कुछ पहचान पत्र (आईडी) और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राशिद, मनीष, संजीव, संगीता, पूजा, मोनू, आशु, चांदनी, सरिता, अमरीश, कार्तिक, कनक, शीशपाल और प्रवीण शामिल हैं.

पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और बरामद दस्तावेजों की जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि  धर्मांतरण गतिविधियां कितने समय से चल रही थीं और इसमें अन्य लोगों की भी संलिप्तता है या नहीं. फिलहाल पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. अधिकारियों ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Muzaffarnagar Conversion Case UP Religious Conversion News Muzaffarnagar Police Raid Rashid Conversion Allegations Uttar Pradesh Crime News

Description of the author

Recent News