वैशाली: बिहार के वैशाली जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जो रिश्तों की परंपराओं को पूरी तरह चुनौती दे रहा है. भगवानपुर थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव में गोलू महतो अपनी मौसी ममता कुमारी से मिलने पहुंचा था. दोनों को परिजनों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया. घर में हंगामा मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए.
लगभग दो साल से चल रहे प्रेम संबंध की बात सामने आने के बाद गांव वालों ने फैसला लिया और उसी दिन दोनों की शादी करा दी. शादी के दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ मौजूद थी. शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों को फेरे लेते हुए देखा जा सकता है.
क्या कहते हैं ग्रामीण?
स्थानीय लोगों के अनुसार, गोलू और ममता बचपन से एक-दूसरे को जानते थे. दोनों के बीच प्रेम संबंध काफी समय से चल रहा था. जब परिजनों ने उन्हें पकड़ा तो गांव में चर्चा का बाजार गर्म हो गया. अंत में शादी के जरिए मामले को सुलझा लिया गया.
यह घटना सोशल मीडिया पर भारी बहस का विषय बन गई है. कुछ लोग इसे “प्यार की जीत” बता रहे हैं, तो कुछ पारंपरिक रिश्तों को लेकर सवाल उठा रहे हैं.
नोट: यह घटना 3 जून 2026 की है और वीडियो वायरल होने के बाद पूरे बिहार में चर्चा में है.