सूर्या हत्याकांड के बाद शुरू हुआ बुलडोजर एक्शन, मदरसा हुआ जमींदोज, मौलाना को सामान निकालने का नहीं मिला मौका

Global Bharat 03 Jun 2026 09:21: PM 1 Mins
सूर्या हत्याकांड के बाद शुरू हुआ बुलडोजर एक्शन, मदरसा हुआ जमींदोज, मौलाना को सामान निकालने का नहीं मिला मौका

Surya chouhan Murder Case : सूर्या चौहान हत्याकांड के बाद गाजियाबाद प्रशासन जिले में अवैध निर्माणों और बिना अनुमति संचालित संस्थानों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है. इसी क्रम में बुधवार को डासना इलाके में सरकारी जमीन पर बने एक मदरसे के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया. कार्रवाई के दौरान इलाके में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए और भारी पुलिस बल के साथ पीएसी की तैनाती की गई.

अधिकारियों की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कराई गई. मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी हालात पर नजर बनाए रहे ताकि कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से पूरी की जा सके.

जानकारी के अनुसार, इससे एक दिन पहले खोड़ा क्षेत्र में दो मदरसों को सील किया गया था, उसके बाद प्रशासन की टीम बुधवार को डासना के कल्लूगढ़ी गांव पहुंची, जहां मदरसा जामिया अरबिया इशातुल इस्लाम के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई गई. प्रशासन का कहना है कि संबंधित ढांचा सरकारी भूमि पर निर्मित पाया गया था.

राजस्व विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक यह मामला ग्राम सभा डासना की गाटा संख्या 1548ख से जुड़ा हुआ है. इस प्रकरण में राजस्व न्यायालय में सुनवाई के बाद आदेश जारी किए गए थे. अभिलेखों में दर्ज विवरण के अनुसार संबंधित पक्ष को पहले भी निर्देश दिए गए थे, लेकिन तय आदेशों का पालन नहीं किया गया.

राजस्व न्यायालय ने अपने आदेश में सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराकर ग्राम सभा को सौंपने के निर्देश दिए थे, इसके अलावा कथित अतिक्रमण के मामले में करीब 1.23 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति राशि वसूलने की बात भी कही गई थी.

इन्हीं निर्देशों के आधार पर प्रशासनिक टीम ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया. फिलहाल प्रशासन का कहना है कि जिले में सरकारी जमीन पर कब्जे और अवैध निर्माणों के मामलों में आगे भी अभियान जारी रहेगा.

Ghaziabad Illegal Madrasa Dasna Madrasa Demolition Surya Chauhan Case Ghaziabad Administration Action Government Land Encroachment

Description of the author

Recent News