मैं ठाकुर हूं... बोलने वाली बैंककर्मी से मुस्लिम युवक ने की सरेराह छेड़छाड़, पैरों के बीच डाला पैर, कुर्ते में डाला हाथ

Global Bharat 03 Jun 2026 05:31: PM 1 Mins
मैं ठाकुर हूं... बोलने वाली बैंककर्मी से मुस्लिम युवक ने की सरेराह छेड़छाड़, पैरों के बीच डाला पैर, कुर्ते में डाला हाथ

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के कानपुर में सोशल मीडिया पर चर्चित एक महिला बैंककर्मी ने ई-रिक्शा में सफर के दौरान अपने साथ छेड़छाड़ होने का आरोप लगाया है. महिला का कहना है कि बैंक की ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह परेड चौराहे से मेट्रो स्टेशन की ओर ई-रिक्शा से जा रही थीं. इसी दौरान सामने की सीट पर बैठा एक युवक कथित रूप से अश्लील हरकतें करने लगा.

महिला के मुताबिक पहले युवक ने उनके पैरों के बीच अपना पैर डाल दिया और बाद में शरीर को अनुचित तरीके से छूने की कोशिश की. शुरुआत में उन्होंने इसे अनजाने में हुई हरकत समझकर नजरअंदाज किया, लेकिन जब घटनाएं लगातार होने लगीं तो उन्होंने विरोध किया. आरोप है कि विरोध करने पर युवक ने उल्टा उन्हें ही बैठने की तमीज सीखने की सलाह दी.

बैंककर्मी ने बताया कि इसके बाद उन्होंने आरोपी को मौके पर ही खरी-खोटी सुनाई और उसकी पिटाई भी की. घटना के बाद युवक वहां से भाग निकला. महिला ने सोशल मीडिया पर करीब सात सेकेंड का एक वीडियो भी साझा किया है. वीडियो में वह एक व्यक्ति को डांटती हुई दिखाई दे रही हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग भी शोर-शराबे के बीच मामले को समझने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं.

महिला का दावा है कि उनके पास ई-रिक्शा के अंदर हुई पूरी घटना का वीडियो भी मौजूद है, जिसे वह जल्द सार्वजनिक करेंगी. फिलहाल वायरल वीडियो और महिला के आरोपों को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है.

मामले में पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की गई है, इस संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है. यदि महिला की शिकायत दर्ज होती है तो पुलिस वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा सकती है.

Kanpur bank employee molestation E-rickshaw harassment case Kanpur Woman employee harassment news Kanpur viral video incident Uttar Pradesh molestation case

Description of the author

Recent News