5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से शादी करेंगे आमिर खान, आमीर बोले- दिल से माना जीवनसाथी

Amanat Ansari 03 Jun 2026 08:43: PM 1 Mins
5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से शादी करेंगे आमिर खान, आमीर बोले- दिल से माना जीवनसाथी

आमिर खान: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्‍शनिस्ट आमिर खान अब अपनी पर्सनल लाइफ में एक नया अध्याय लिखने जा रहे हैं. उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी की तारीख लगभग तय हो गई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों 5 जुलाई 2026 को मुंबई स्थित आमिर के घर पर एक साधारण रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे. यह शादी बेहद प्राइवेट होगी, जिसमें सिर्फ दोनों के परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे.

दो दशक पुराना रिश्ता

आमिर खान खुद कई बार बता चुके हैं कि वे गौरी को पिछले 20 साल से ज्यादा समय से जानते हैं. लंबे समय बाद दोनों की दोबारा मुलाकात हुई और धीरे-धीरे यह दोस्ती गहरे रिश्ते में बदल गई. आमिर का कहना है कि वे दिल से गौरी को अपना जीवनसाथी मान चुके हैं.

एक साथ रह रहे हैं दोनों

वर्तमान में आमिर और गौरी मुंबई में एक शानदार नए घर में साथ रह रहे हैं. गौरी बेंगलुरु की रहने वाली हैं और बीब्लंट सैलून चलाती हैं. वे एक 6 साल के बेटे की मां भी हैं. गौरी अब आमिर के प्रोडक्शन हाउस के कामों से भी जुड़ चुकी हैं, जिससे दोनों के बीच तालमेल और मजबूत हुआ है.

पिछले साल अपने 60वें जन्मदिन पर आमिर ने गौरी को सार्वजनिक रूप से इंट्रोड्यूस किया था. तब से दोनों अक्सर साथ नजर आते रहे हैं. आमिर ने एक इंटरव्यू में कहा था, “मैं दिल-दिमाग से पहले ही गौरी से शादी कर चुका हूं.” अब बस औपचारिक रूप से कागजी प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

फिलहाल न तो आमिर और न ही गौरी ने इस खबर को आधिकारिक रूप से कन्फर्म किया है, लेकिन सूत्रों के हवाले से यह जानकारी लगातार सामने आ रही है.

Aamir Khan marriage news Aamir Khan Gauri Spratt wedding date July 5 Mumbai wedding

Recent News