सौरव गांगुली की सुरक्षा घेरा Z से Y श्रेणी में कम किया गया, जानिए वजह...

Amanat Ansari 03 Jun 2026 07:18: PM 1 Mins
सौरव गांगुली की सुरक्षा घेरा Z से Y श्रेणी में कम किया गया, जानिए वजह...

कोलकाता: सौरव गांगुली की सुरक्षा कवर को Z श्रेणी से Y श्रेणी में कम कर दिया गया है. उनकी खतरे की धारणा (threat perception) की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया. यह निर्णय पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान को मिल रहे सुरक्षा जोखिमों के सावधानीपूर्वक आकलन के बाद लिया गया है.

पश्चिम बंगाल सरकार ने 2023 में गांगुली की सुरक्षा को Z श्रेणी में बढ़ाया था. उससे पहले बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष को राज्य सरकार द्वारा Y-श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाती थी.

सुरक्षा बढ़ाए जाने के समय गांगुली से जुड़े सूत्रों ने कहा था कि उनकी तरफ से सुरक्षा बढ़ाने की कोई मांग नहीं की गई थी. फिर भी नबन्ना (पश्चिम बंगाल सरकार का प्रशासनिक मुख्यालय) ने उन्हें Z-श्रेणी की सुरक्षा कवर प्रदान कर दी थी.

नई समीक्षा में पाया गया कि कम स्तर की सुरक्षा पर्याप्त है, इसलिए राज्य सरकार ने अब गांगुली की सुरक्षा को Z श्रेणी से Y श्रेणी में घटा दिया है.

Sourav Ganguly security downgrade Y category security Z category security

Recent News