तेलअवील: इजराइल की संसद (नेसेट) में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की पत्नी सारा नेतन्याहू और पूर्व प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट के बीच तीखी बहस हो गई. राष्ट्रीय एकता पर केंद्रित प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान शुरू हुए इस टकराव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. हंगामा इतना तेज था कि भाषण देते समय नेतन्याहू का ध्यान भी सामने की पंक्ति की ओर चला गया.
¡Sara Netanyahu se mete en una batalla de gritos dentro de la Knéset con su rival político Naftalí Bennett, mientras su esposo, el primer ministro israelí, pronuncia su discurso! Bennett gritó: "¿Y qué hay de tus asesores qataríes? ¿Están bien?" Ben Gvir: "¡Qué grosero eres! ???? https://t.co/OZ3NEIPHxx
— aapayés (@aapayes) November 11, 2026
यह घटना मंगलवार को हुई, जब नेतन्याहू कैरेटेकर प्रधानमंत्री के रूप में संसद को संबोधित कर रहे थे. बेनेट ने उनके भाषण में दखल दिया और दो मुद्दों पर जवाब मांगा, प्रधानमंत्री के सलाहकारों पर लगे आरोपों, जिसमें कतर के साथ उनके कथित संबंध शामिल हैं, और 7 अक्टूबर 2023 के हमास हमले की जांच को लेकर.
बेनेट ने सवाल किया कि कतर को दुश्मन राज्य क्यों नहीं घोषित किया गया और सलाहकारों के कथित कतर कनेक्शन पर क्या जवाब है. इस पर सारा नेतन्याहू अपनी सीट से बहस में शामिल हो गईं. वीडियो फुटेज में उन्हें बेनेट पर चिल्लाते हुए देखा गया. रिपोर्टों के अनुसार उन्होंने कहा कि आप अरब जॉइंट लिस्ट के साथ बैठते हो, तुम बेकार इंसान हो. शर्म करो! तुम बेशर्म इंसान.
नेशनल सिक्योरिटी मिनिस्टर इतामार बेन-गवीर और अन्य नेताओं ने भी बहस में हिस्सा लिया. नेतन्याहू ने एकता की अपील करते हुए कहा कि ऐसी सरकार न बने जो रा’अम या जॉइंट लिस्ट पर निर्भर हो.
यह टकराव ऐसे समय में हुआ जब इजराइल में हालिया चुनावों के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया चल रही है और नेतन्याहू पर राजनीतिक दबाव बढ़ रहा है. 7 अक्टूबर हमले की जवाबदेही और कतर से जुड़े आरोप राजनीतिक विवाद का बड़ा मुद्दा बने हुए हैं. संसद में एकता की अपील के बीच यह सार्वजनिक टकराव असामान्य रहा.