जन सुराज में नहीं थम रही टूट! बांकीपुर उपचुनाव से पहले तीन और नेता बीजेपी में शामिल

Amanat Ansari 18 Jul 2026 07:13: PM 1 Mins
जन सुराज में नहीं थम रही टूट! बांकीपुर उपचुनाव से पहले तीन और नेता बीजेपी में शामिल

पटना: प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में टूट का सिलसिला लगातार जारी है. बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से ठीक पहले शनिवार को तीन और जन सुराज नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया. इनमें रूबी गुप्ता, रूबी सिंह और अविनाश प्रताप रूडी सिंह शामिल हैं. पटना स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में इन नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई.

बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी और पार्टी की महामंत्री प्रति शेखर ने उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया. इससे पहले गणित के मशहूर प्रोफेसर केसी सिन्हा, बिट्टू सिंह और फिल्म डायरेक्टर चेतना झांब समेत कई नेता जन सुराज छोड़कर बीजेपी में जा चुके हैं. 

बांकीपुर सीट पर 30 जुलाई को उपचुनाव होना है. प्रशांत किशोर खुद इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि बीजेपी अपने गढ़ को बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का यह गढ़ माना जाता है. जन सुराज पार्टी में लगातार हो रही बगावत ने प्रशांत किशोर को बड़ा झटका दिया है.

prashant kishor jan suraaj prashant kishor party exodus jan suraaj leaders join bjp

Recent News