भारत-बांग्लादेश को लेकर बड़ी खबर, ओम बिरला और विक्रम मिस्री को PM मोदी ने दी खास जिम्मेदारी

Amanat Ansari 15 Feb 2026 04:58: PM 1 Mins
भारत-बांग्लादेश को लेकर बड़ी खबर, ओम बिरला और विक्रम मिस्री को PM मोदी ने दी खास जिम्मेदारी

नई दिल्ली: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla) और विदेश सचिव विक्रम मिश्री (Vikram Misri) मंगलवार को बांग्लादेश बीएनपी प्रमुख तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. बीएनपी ने ढाका में भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की है. तारिक रहमान बांग्लादेश के प्रधानमंत्री बनेंगे. मीडिया सूत्रों ने इस यात्रा की पुष्टि की है.

मीडिया रिपोर्ट्स से जानकारी मिली है कि ओम बिरला विदेश सचिव विक्रम मिश्री के साथ इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. यह समारोह राष्ट्रीय संसद के साउथ प्लाजा में आयोजित होगा, जहां पार्टी ने 2026 के आम चुनाव में भारी जीत हासिल की है.  

बांग्लादेश ने 13 देशों के नेताओं को इस समारोह के लिए निमंत्रण भेजा है, जिसमें भारत भी शामिल है. यह निमंत्रण ऐसे समय में आया है जब अगस्त 2024 में बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर हुए विरोध-प्रदर्शनों के बाद पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को हटा दिया गया था. इसके बाद वे भारत में शरण लेकर निर्वासित जीवन जी रही हैं, क्योंकि उनकी सुरक्षा को खतरा है.  

इस बीच, हसीना की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी पार्टी बीएनपी अब ढाका में सत्ता में आ गई है. आने वाले दिनों में भारत और बांग्लादेश के बीच राजनयिक संबंधों की दिशा पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.

Om Birla Vikram Misri India Bingladesh Tariq Rahman Tariq Rahman swearing-in

Recent News