LoC पर पाकिस्तान लगातार कर रहा फायरिंग, आतंकियों को भारत में घुसाने की साजिश, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Rahul Jadaun 26 Apr 2025 08:00: PM 1 Mins
LoC पर पाकिस्तान लगातार कर रहा फायरिंग, आतंकियों को भारत में घुसाने की साजिश, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

नई दिल्ली: पहलगाम हमले के बाद सिंधु जल समझौता रद्द किये जाने से बौखलाया हुआ पाकिस्तान लगातार LoC पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है, पाकिस्तान की तरफ से ये फायरिंग आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसाने के उद्देश्य से की जा रही है. जिसका भारती सेना की तरफ से मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक 25-26 अप्रैल की रात में भी पाकिस्तान की तरफ से भारी फायरिंग की गई थी.

भारतीय सेना का बयान

पाकिस्तान की तरफ से की जा रही इस कार्रवाई को लेकर भारतीय सेना की तरफ से भी बयान जारी किया गया है, जिसमें इंडियन आर्मी का कहना है कि नियंत्रण रेखा पर बॉर्डर पार से कई चौकियों सो लगातार फायरिंग की जा रही है. साथ ही सेना ने बताया है कि "25-26 अप्रैल 2025 की रात को कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार पाकिस्तान की कई सैनिक चौकियों से भारतीय सेना पर फायरिंग की गई है, ये उकसावे के लिए की जा रही गोलीबारी है. हमारी तरफ से भी पाकिस्तान को इस फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया गया है.

24 अप्रैल को भी हुई थी फायरिंग

इससे पहले पाकिस्तान की तरफ से 24 अप्रैल को भी उकसावे की कार्रवाई करते हुए फायरिंग की गई थी. पाकिस्तान ने इस दौरान छोटे हथियारों से भारत की तरफ गोलियां बरसाई थीं. जिसका भारतीय सेना ने भी माकूल जवाब दिया था. लेकिन अब सूत्रों के हवाले से ये खबर सामने आ रही है कि पाकिस्तान की तरफ से ये जो फायरिंग की जा रही है इसके पीछे बड़ी साजिश छिपी हुई है. पाकिस्तानी सेना इस फायरिंग का सहारा लेकर भारतीय सीमा में आतंकवादियों की घुसपैठ कराना चाहती है.

Ceasefire violation ceasefire on LoC Pakistani army firing infiltration of terrorists infiltration conspiracy

Recent News