महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद निर्दलीय सांसद ने लॉरेंस बिश्नोई को चुनौती दी थी. पप्पू यादव ने कहा था कि अगर सरकार इजाजत दे तो 24 घंटे के अंदर लॉरेंस बिश्नोई गैंग को खत्म कर दूंगा. जिसके बाद पप्पू यादव आलोचकों के निशाने पर आ गए थे. हालांकि मीडिया कर्मियों के सवाल पूछे जाने पर पप्पू यादव भड़कते नजर आए. जिसके बाद दावा किया जाने लगा कि पप्पू यादव डर गए हैं.
मुंबई आ रहा हूं
— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) October 24, 2024
रांची में कांग्रेस प्रत्याशियों के
नामांकन समारोह में शामिल होने के
उपरांत आज मुंबई के लिए उड़ान भरुंगा!
अन्याय के ख़िलाफ़ लड़ा हूं
आख़िरी सांस तक सदैव लड़ूंगा!
इस बीच सांसद ने एक बार फिर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को सीधी चुनौती दी है. पप्पू ने शोसल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लॉरेंस को चुनौती देते हुए लिखा है कि मैं मुंबई आ रहा हूं, जिसके बाद हड़कंप की स्थिति मच गई है और शोसल मीडिया पर ही लोग पप्पू यादव को घेरने लगे हैं. लोग पप्पू यादव को पिछले ट्वीट की याद दिला रहे हैं. आई इस रिपोर्ट के माध्यम से जानते हैं कि पप्पू यादव ने एक्स पर और क्या-क्या लिखा है.
पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने एक्स पर लिखते हैं...मुंबई आ रहा हूं... रांची में कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन समारोह में शामिल होने के उपरांत आज मुंबई के लिए उड़ान भरुंगा! अन्याय के ख़िलाफ़ लड़ा हूं आख़िरी सांस तक सदैव लड़ूंगा!. इससे पहले उन्होंने जब बाबा सिद्दी की हत्या हुई थी, तब ट्वीट कर लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर निशाना साधा था. अब एक बार फिर से ट्वीट कर हड़कंप मचा दिया है.
महाराष्ट्र में महाजंगलराज
— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) October 13, 2024
Y सिक्योरिटी सुरक्षा में सरकार समर्थक
पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी जी की हत्या इसका
शर्मनाक प्रमाण!
बिहार के बेटे बाबा सिद्दीकी की हत्या अत्यंत
दुःखद है,BJP गठबंधन सरकार अपने दल के
इतने रसूख़ वाले नेताओं की रक्षा न कर पा रही है
तो अमलोगों का क्या होगा?
13 अक्टूर को पहली ट्वीट में पप्पू यादव लिखते हैं... महाराष्ट्र में महाजंगलराज, Y सिक्योरिटी सुरक्षा में सरकार समर्थक, पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी जी की हत्या इसका शर्मनाक प्रमाण! पप्पू यादव आगे लिखते हैं... बिहार के बेटे बाबा सिद्दीकी की हत्या अत्यंत दुःखद है, BJP गठबंधन सरकार अपने दल के इतने रसूख़ वाले नेताओं की रक्षा न कर पा रही है, तो अमलोगों का क्या होगा?
यह देश है या हिजड़ों की फौज
— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) October 13, 2024
एक अपराधी जेल में बैठ चुनौती दे
लोगों को मार रहा है,सब मुकदर्शक बने हैं
कभी मूसेवाला,कभी करणी सेना के मुखिया
अब एक उद्योगपति राजनेता को मरवा डाला
कानून अनुमति दे तो 24घंटे में इस लारेंस बिश्नोई
जैसे दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को
खत्म कर दूंगा
दूसरी ट्वीट में पप्पू यादव लिखते हैं... यह देश है या हिजड़ों की फौज, एक अपराधी जेल में बैठ चुनौती देकर लोगों को मार रहा है, सब मुकदर्शक बने हैं. कभी मूसेवाला, कभी करणी सेना के मुखिया और अब एक उद्योगपति राजनेता को मरवा डाला. पूर्णिया सांसद आगे लिखते हैं...कानून अनुमति दे तो 24घंटे में इस लॉरेंस बिश्नोई जैसे दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा.