हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म शूटिंग पर भड़के लोग, भारी हंगामा, बोर्ड हटवाया

Amanat Ansari 11 Jun 2026 09:34: PM 1 Mins
हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म शूटिंग पर भड़के लोग, भारी हंगामा, बोर्ड हटवाया

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की नई फिल्म 'गनमास्टर G9' की शूटिंग के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया. फिल्म के सेट पर लगाए गए 'बार एंड कैफे' वाले ग्लो साइन बोर्ड को देखकर स्थानीय हिंदू संगठनों के लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. फिल्म की शूटिंग के लिए हरिद्वार के एक स्थानीय मार्केट में एक मकान पर 'बार एंड कैफे' का बोर्ड लगाया गया था. स्थानीय लोगों ने इसे हरिद्वार की पवित्रता और धार्मिक मर्यादा के खिलाफ बताया.

उन्होंने फिल्म क्रू को घेर लिया और साफ चेतावनी दी कि चाहे आपके पास कोई भी परमिशन हो, यहां गंगा किनारे बार-कैफे का बोर्ड नहीं चलेगा. विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो भी वायरल हो गया, जिसमें लोग फिल्म क्रू के सदस्यों से बहस करते और बोर्ड हटाने की मांग करते नजर आ रहे हैं.  

आखिरकार बोर्ड हटाया गया

बढ़ते विरोध और हंगामे को देखते हुए फिल्म यूनिट और मकान मालिक को झुकना पड़ा. विवादित 'बार' शब्द को बोर्ड से हटा दिया गया, जिसके बाद स्थानीय लोग शांत हुए. इमरान हाशमी के अलावा फिल्म में अपरशक्ति खुराना भी मुख्य भूमिका में हैं. हरिद्वार और देहरादून में फिल्म की शूटिंग चल रही है.

अभी तक इमरान हाशमी या फिल्म यूनिट की तरफ से इस घटना पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. हरिद्वार को गंगा की नगरी और सनातन संस्कृति का केंद्र माना जाता है. ऐसे में यहां शराब, बार या किसी भी प्रकार के गैर-धार्मिक सेटअप को लेकर स्थानीय लोग काफी संवेदनशील रहते हैं. यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि बॉलीवुड की फिल्म शूटिंग धर्मनगरियों में पहुंचते ही स्थानीय भावनाओं का ध्यान रखना कितना जरूरी है.

Haridwar Emraan Hashmi Gunmaster G9 Haridwar film shoot

Recent News