<meta name="keywords" content="pm narendra modi, International Yoga Day 2024, Yoga day 2024, international day of yoga 2024, international yoga day 2024 live, international yoga day date, theme of international yoga day, when internatio"/>

International Yoga Day 2024: श्रीनगर में PM मोदी ने किया योग, CM योगी ने लखनऊ में किया योगासन

Global Bharat 21 Jun 2024 09:18: AM 1 Mins
International Yoga Day 2024: श्रीनगर में PM मोदी ने किया योग, CM योगी ने लखनऊ में किया योगासन

आज पूरा विश्व 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मना रहा है. इसे लेकर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस कार्यक्रम में भाग लिया. इस दौरान हजारों की संख्या में लोग मोजूद रहे. वहीं लखनऊ में सीएम आदित्यनाथ योगासन करते नजर आए. जबकि दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव यहां ध्यान मुद्रा में नजर आए. 

इस मौके पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने मथुरा में योग किया. रक्षा मंत्री ने योग कर 'स्वास्थ्य रक्षा' का संदेश दिया. राजनाथ सिंह के साथ सैन्य कर्मियों ने भी योग किया. जबकि मथुरा में हेमा मालिनी ने भी योग किया है. वहीं भारतीय सेना (Indian Army) के जवानों ने अखनूर (Akhnoor) सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) (LoC) पर योग किया.

वे चिनाब नदी (Chenab River) के तट पर एकत्र हुए. इस कार्यक्रम में सैनिकों की फिटनेस (Fitness) और मानसिक शांति (Mental Peace)  पर प्रकाश डाला गया. भारतीय सेना (Indian Army) के डॉग स्क्वायड (Dog Squad) ने भी इसमें भाग लिया, जिससे यह उत्सव अनूठा और प्रेरणादायक बन गया. साथ ही योग गुरु रामदेव ने 21 जून को आचार्य बालकृष्ण के साथ हरिद्वार में योग किया. इस मेगा इवेंट में बच्चे और कई अन्य लोग भी शामिल हुए.

Recent News