भारत ने रचा इतिहास! PM मोदी ने झंडी दिखाकर रवाना की देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन  

Amanat Ansari 17 Jul 2026 02:08: PM 1 Mins
भारत ने रचा इतिहास! PM मोदी ने झंडी दिखाकर रवाना की देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन  

जिंद (हरियाणा): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जुलाई 2026 को हरियाणा के जिंद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह भारत के रेलवे इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा, जो स्वच्छ ऊर्जा और हरित परिवहन की दिशा में बड़ा कदम है. इसके लिए जिंद में ही ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट स्थापित किया गया है, जो ट्रेन को ईंधन मुहैया कराएगा.

ट्रेन की खासियतें

  • रूट: जिंद- सोनीपत (89 किलोमीटर)  
  • समय: जिंद से सुबह 7:40 बजे रवाना, सोनीपत दोपहर 9:40 बजे पहुंचेगी (लगभग 2 घंटे)  
  • वापसी: सोनीपत से दोपहर 10:40 बजे, जिंद दोपहर 1 बजे पहुंचेगी  
  • क्षमता: 10 कोच वाली ट्रेन में 682 सीटें और कुल 2600 यात्रियों की क्षमता  
  • स्पीड: ऑपरेशनल 75 किमी/घंटा (डिजाइन स्पीड 110 किमी/घंटा)

ट्रेन में हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. यह हाइड्रोजन और हवा से ऑक्सीजन को मिलाकर बिजली पैदा करती है. इससे केवल पानी की भाप और गर्मी निकलती है, कोई प्रदूषण नहीं. पारंपरिक डीजल या कोयला वाली ट्रेनों के मुकाबले यह पूरी तरह शून्य उत्सर्जन वाली है. ट्रेन में हाइड्रोजन रिसाव, आग, धुएं और अत्यधिक गर्मी का पता लगाने वाले उन्नत सेफ्टी सिस्टम लगाए गए हैं. 

India first hydrogen train India hydrogen-powered train PM Modi hydrogen train launch

Recent News