PM मोदी ने पटना साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेक बेली रोटियां, लंगर में खाना भी परोसा

Global Bharat 13 May 2024 12:03: PM 1 Mins
PM मोदी ने पटना साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेक बेली रोटियां, लंगर में खाना भी परोसा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के दो दिवसीय दौरे पर हैं. रविवार को पीएम मोदी ने पटना में रोड शो किया था. वहीं दौरे के दूसरे दिन सोमवार को पीएम मोदी पटना साहिब गुरुद्वारे पहुंचे और मत्था टेका व अरदास की.

इस दौरान पीएम मोदी ने लंगर में खाना भी खाया. इसके बाद PM ने रोटियां बेलीं और खाना परोसा. PM मोदी गुरुद्वारे में करीब 20 मिनट रुके. उनके साथ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे भी थे.

बता दें कि प्रधानमंत्री के पटना आगमन को लेकर पटना सिटी में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी. इसे लेकर गुरुद्वारा को रंग रोगन के साथ दुल्हन की तरह सजाया गया था.

Recent News