रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ऑपरेशन सिंदूर पर दे सकते हैं बड़ी जानकारी

Rahul Jadaun 12 May 2025 04:26: PM 1 Mins
रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ऑपरेशन सिंदूर पर दे सकते हैं बड़ी जानकारी

नई दिल्ली: पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करने वाले हैं. पीएम का संबोधन शाम 8 बजे होने वाला है. इस संबोधन के दौरान वो ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी कई बड़ी जानकारी दे सकते हैं. साथ ही पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी भी इस संबोधन में दी जा सकती है.

बता दें कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में घुस कर 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया था. जिसके बाद पाक आर्मी ने भारत में अटैक करने की कोशिश भी की थी, जिसके जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के रावलपिंडी तक घुस कर हमले किये हैं. जिसमें सैकड़ों पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबरें भी सामने आ रही हैं.

pm modi will address the nation narendra modi national news breaking news opration sindoor

Recent News