लाल किले के लिए निकलने से पहले खास 'दोस्तों' से मिले थे PM मोदी: मोर को दाना और गायों को खिलाया चारा, शेयर किया मनमोहक वीडियो

Rahul Jadaun 16 Aug 2026 02:21 PM 1 Mins
लाल किले के लिए निकलने से पहले खास 'दोस्तों' से मिले थे PM मोदी: मोर को दाना और गायों को खिलाया चारा, शेयर किया मनमोहक वीडियो

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 15 अगस्त की सुबह का एक बेहद खास और दिल छू लेने वाला वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में प्रधानमंत्री स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले के लिए रवाना होने से ठीक पहले अपने आधिकारिक आवास (7, लोक कल्याण मार्ग) पर मोरों को दाना खिलाते और पुंगनूर नस्ल की गायों को दुलारते व चारा देते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

'उन्हें एहसास हो गया था कि मैं जल्दी निकल रहा हूं'

वीडियो साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भावुक कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा, "हर सुबह अपने इन दोस्तों को खाना खिलाना मेरी रोजमर्रा की दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। कल सुबह (15 अगस्त) उन्हें किसी तरह अहसास हो गया था कि मैं जल्दी निकल रहा हूं, इसलिए लाल किले के लिए रवाना होते समय वे मुझसे मिलने आ गए। हमेशा की तरह बेहद खास!"

वीडियो में प्रधानमंत्री उसी पारंपरिक परिधान और साफे में नजर आ रहे हैं, जिसे पहनकर उन्होंने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया था।

पीएम आवास में पुंगनूर गाय और 'दीपज्योति'

प्रधानमंत्री अक्सर अपने आवास पर मौजूद मवेशियों और पक्षियों के साथ समय बिताते नजर आते हैं। उनके आवास पर दुनिया की सबसे छोटी मवेशी प्रजातियों में शुमार आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले की प्राचीन 'पुंगनूर नस्ल' की गायें मौजूद हैं। इससे पहले मकर संक्रांति पर भी उन्होंने इन गायों को चारा खिलाते हुए वीडियो साझा किया था। कुछ समय पहले जब उनके आवास पर एक बछड़े का जन्म हुआ था, तो प्रधानमंत्री ने उसका नाम 'दीपज्योति' रखा था।

इसके अलावा, साल 2020 में भी प्रधानमंत्री का मोरों को दाना खिलाने और उनके साथ टहलने का एक वीडियो देश-दुनिया में काफी लोकप्रिय हुआ था। व्यस्ततम राष्ट्रीय कार्यक्रमों के बीच प्रकृति और बेजुबान जीवों के प्रति प्रधानमंत्री के इस लगाव को सोशल मीडिया यूजर्स खूब सराह रहे हैं।

#PMModi #InstagramVideo #PunganurCow #Peacock #DailyRoutine #IndependenceDay2026

Recent News