
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंजारा समुदाय की समृद्ध बंजारा विरासत पर आधारित एक संग्रहालय का उद्घाटन किया.

इस दौरान पीएम मोदी ने बंजारा समुदाय को एक बड़ी सौगात दी, जिससे लोगों में बेहद खुशी है.

प्रधानमंत्री के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे.

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को महाराष्ट्र के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.

पीएम मोदी द्वारा लगभग 9.4 करोड़ किसानों के खाते में 20000 करोड़ रुपये की पीएम-किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त भी जारी की गई.