यूपी के शामली में एनकाउंटर, एक लाख के इनामी फुरकान को पुलिस ने मार गिराया; कैराना पलायन से जुड़ा था नाम

Amanat Ansari 05 Aug 2026 06:56: PM 1 Mins
यूपी के शामली में एनकाउंटर, एक लाख के इनामी फुरकान को पुलिस ने मार गिराया; कैराना पलायन से जुड़ा था नाम

शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में बुधवार दोपहर दिनदहाड़े पुलिस मुठभेड़ में एक लाख रुपये के इनामी अपराधी फुरकान को मार गिराया गया. झिंझाना थाना क्षेत्र के रंगाना फार्म के पास यह एनकाउंटर हुआ. फुरकान का नाम 2014 के कैराना पलायन मामले में चर्चा में रहा था. पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान बदमाशों के जुटने की सूचना मिली. पुलिस पहुंचते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी.

जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हुआ, जिसे अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई. शिनाख्त में वह फुरकान निकला. उसके खिलाफ लूट, हत्या, डकैती और रंगदारी समेत करीब 30 मुकदमे दर्ज थे. वह चार-पांच महीने पहले जेल से जमानत पर बाहर आया था और फिर आपराधिक गतिविधियों में शामिल था.

फुरकान कैराना और आसपास के इलाकों में आतंक फैलाए हुए था. 2014 में एक व्यापारी की रंगदारी न देने पर दिनदहाड़े हत्या के आरोप में उसका नाम चर्चा में आया था, जिसके बाद कैराना पलायन का मुद्दा उठा था. तत्कालीन भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने 2016 में पलायन की सूची जारी की थी. पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी. एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वह गवाहों को भी डरा रहा था.

Shamli News UP News Encounter in UP Daylight encounter

Recent News