शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की मौत को लेकर मचा बवाल अब शांत होने लगा है. आरोपी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई है. मामला अपनी ही 17 वर्षीय नाबालिग सौतेली बेटी के साथ कथित रेप का था. पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि पिछले तीन साल से उसका सौतेला पिता (प्रदीप) उसका यौन शोषण कर रहा था. शादी के बाद भी उसने उसे ससुराल नहीं जाने दिया और धमकियां दीं.
क्या कहती है रिपोर्ट?
पीड़िता का आरोप
पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को आरोपी का अंतिम संस्कार कराया था. किशोरी ने न केवल सौतेले पिता पर, बल्कि अपनी मां पर भी साथ देने का आरोप लगाया है. उसने दावा किया कि मां ने शोषण में मदद की और विरोध करने पर रोका. तीन बार घर पर ही गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया गया. पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने मामले की पुष्टि की और कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार मौत प्राकृतिक कारणों से हुई.