कर्नाटक में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना के बाद अब उसके (प्रज्वल) छोटे भाई सूरज रेवन्ना भी यौण उत्पीड़न के गंभीर आरोप में घिरते हुए नजर आ रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि जेडीएस के एक नेता ने सूरज पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया है. जिसके बाद आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
ज्ञात रहे कि सूरज रेवन्न से पहले उसके भाई और पिता पर भी यौन उत्पीड़न के आरोप लग चुके हैं. सूरज रेवन्ना के खिलाफ दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि आरोपी ने 27 वर्षीय युवक के साथ अपने फॉम हाउस में 16 जून को यौन शोषण किया है.
हालांकि जेडीएस नेता ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है. उन्होंने पुलिस से कहा है कि उनपर झूठे आरोप लगाकार ब्लैकमेल करने की कोशिश की जा रही है. सूरज के दोस्त शिव कुमार ने कहा है कि चेतन नाम के एक शख्स 6 महीने पहले सूरज से मिला था और उसने नौकरी की गुजारिश की थी.
वहीं सूरज ने कहा कि वह उसकी नौकरी नहीं लगवा पाएंगे. इसके बाद से ही युवक 5 करोड़ रुपए की मांग करने लगा था. वहीं पुलिस से सूरज रेवन्ना ने कहा है कि मैं सभी आरोपों को खारिज करता हूं. यह सिर्फ राजनीतिक साजशि है और शिकायतकर्ता के खिलाफ भी एक FIR दर्ज की गई है. उन्होंने कहा है कि मूझे कानून पर विश्वास है और सच भी जल्द ही सामने आ जाएगा.