इंडियन आइडल-3 के विजेता और अभिनेता प्रशांत तमांग का दिल्ली में निधन, घर में ही मृत मिले

Amanat Ansari 11 Jan 2026 03:04: PM 1 Mins
इंडियन आइडल-3 के विजेता और अभिनेता प्रशांत तमांग का दिल्ली में निधन, घर में ही मृत मिले

नई दिल्ली: प्रशांत तमांग दिल्ली के अपने घर में अचानक बीमार पड़ गए, जहां उन्हें दिल का दौरा (कार्डियक अरेस्ट) पड़ने की प्रारंभिक रिपोर्ट्स हैं. उन्हें तुरंत द्वारका के एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. फिल्ममेकर राजेश घटानी ने इसकी पुष्टि की है, हालांकि मौत का आधिकारिक कारण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुआ है.

वे हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में एक लाइव परफॉर्मेंस से लौटे थे और कोई गंभीर बीमारी के लक्षण नहीं दिखे थे. प्रशांत दार्जिलिंग के रहने वाले थे, जहां से उन्होंने अपनी संगीत यात्रा शुरू की. 2007 में इंडियन आइडल जीतकर वे पूर्वोत्तर और गोरखा समुदाय के लिए प्रेरणा बने. वे इस शो को जीतने वाले पहले उत्तर-पूर्वी प्रतियोगी थे.

इसके बाद उन्होंने कई नेपाली फिल्मों में लीड रोल किए और हाल ही में पाताल लोक सीजन 2 में भी एक महत्वपूर्ण किरदार निभाया था. कोलकाता पुलिस में कांस्टेबल रह चुके प्रशांत ने सादगी से ऊंचाइयों को छुआ.

वे अपनी पत्नी और एक बेटे को छोड़ गए हैं. गोरखा परिसंघ और करीबी दोस्त गायक अमित पॉल ने सोशल मीडिया पर गहरा शोक जताया है, इसे अपूरणीय क्षति बताया है.

prashant tamang indian idol 3 winner actor passed away delhi

Recent News