Prateek Yadav News : बेटियों को प्रतीक यादव का आखिरी तोहफा ! उनके नाम विरासत की करोड़ो की पूरी संपत्ति, 27 साल तक संपत्ति को बेच नहीं सकेगी बेटियां

Global Bharat 14 May 2026 08:23: PM 1 Mins
Prateek Yadav News : बेटियों को प्रतीक यादव का आखिरी तोहफा ! उनके नाम विरासत की करोड़ो की पूरी संपत्ति, 27 साल तक संपत्ति को बेच नहीं सकेगी बेटियां

Prateek Yadav : समाजवादी परिवार से जुड़े प्रतीक यादव अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अपने पीछे वह सिर्फ यादें ही नहीं बल्कि बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने वाली करोड़ों की विरासत भी छोड़ गए हैं. परिवार और करीबी सूत्रों के मुताबिक प्रतीक यादव की संपत्ति का बड़ा हिस्सा उनकी बेटियों के नाम सुरक्षित किया गया है. खास बात यह बताई जा रही है कि इस विरासत पर एक लंबी सुरक्षा शर्त भी रखी गई है, जिसके तहत बेटियां करीब 27 साल तक इस संपत्ति को सीधे बेच नहीं सकेंगी. यानी यह संपत्ति उनके भविष्य की आर्थिक ढाल बनेगी, तात्कालिक सौदे का हिस्सा नहीं.

प्रतीक यादव का नाम सिर्फ मुलायम सिंह यादव परिवार की पहचान तक सीमित नहीं था. उन्होंने फिटनेस इंडस्ट्री और रियल एस्टेट सेक्टर में भी अपनी अलग मजबूत पहचान बनाई थी. लखनऊ सहित कई शहरों में उनके निवेश, हाई-प्रोफाइल जिम बिजनेस, प्रॉपर्टी एसेट्स और लग्जरी लाइफस्टाइल की चर्चा होती रही.  जानकारी के अनुसार उनकी व्यक्तिगत संपत्ति करोड़ों में आंकी जाती रही है, जबकि पारिवारिक निवेश और संयुक्त संपत्तियों का दायरा इससे कहीं बड़ा माना जाता है.

अब उनकी असमय मौत के बाद सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि उन्होंने अपनी बेटियों के लिए आर्थिक सुरक्षा का ऐसा मॉडल छोड़ा, जिसमें विरासत तो पूरी मिलेगी लेकिन उसे जल्दबाजी में बेचा नहीं जा सकेगा. परिवार के भीतर इसे बेटियों के भविष्य को सुरक्षित रखने वाला फैसला माना जा रहा है.प्रतीक यादव की जिंदगी भले थम गई हो, लेकिन उनका यह आखिरी फैसला उनकी बेटियों के लिए लंबे समय तक सुरक्षा कवच बन सकता है. करोड़ों की यह विरासत अब सिर्फ संपत्ति नहीं, बल्कि पिता की दूरदर्शिता और जिम्मेदारी की आखिरी निशानी बन गई है.

Prateek Yadav property Prateek Yadav daughters inheritance Aparna Yadav family assets Prateek Yadav net worth Mulayam family property

Description of the author

Recent News