भतीजी की मासूमियत ने पिघलाया अखिलेश का दिल, अंतिम संस्कार में वायरल हुआ भावुक वीडियो

Amanat Ansari 14 May 2026 07:48: PM 1 Mins
भतीजी की मासूमियत ने पिघलाया अखिलेश का दिल, अंतिम संस्कार में वायरल हुआ भावुक वीडियो

लखनऊ: मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार के दौरान एक मासूम पल ने पूरे परिवार को भावुक कर दिया. अखिलेश यादव की गोद में बैठी प्रतीक यादव की छोटी बेटी ने चॉकलेट खुलवाने की जिद की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

तीक यादव के निधन के बाद यादव परिवार में शोक का माहौल है. अंतिम संस्कार में शामिल अखिलेश यादव जब अपनी भतीजी को संभाल रहे थे, तभी बच्ची ने चॉकलेट मांगी. अखिलेश ने खुद उसकी चॉकलेट खोलकर दी. इस दौरान अखिलेश की आंखों में उदासी साफ दिख रही थी, जबकि बच्ची की मासूम हरकत ने सबको भावुक कर दिया.

यह वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं कि दुख के इस पल में भी बच्ची की नादानी और अखिलेश का प्यार दिल छू गया. यादव परिवार के इस निजी और दर्द भरे पल को लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं और श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

प्रतीक यादव के निधन से समाजवादी पार्टी और पूरे राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है. अखिलेश यादव समेत परिवार के सभी सदस्य अंतिम यात्रा में शामिल हुए. एक छोटी सी बच्ची की मासूमियत ने पूरे दर्द को और गहरा कर दिया, लेकिन साथ ही अपनों के बीच प्रेम की मिसाल भी पेश की.

Akhilesh Yadav Prateek Yadav Viral Video Emotional Video Samajwadi Party

Recent News