यूपी में आंधी-बारिश से हुई तबाही के 24 घंटे के भीतर मुआवजे के आदेश

Amanat Ansari 14 May 2026 07:23: PM 1 Mins
यूपी में आंधी-बारिश से हुई तबाही के 24 घंटे के भीतर मुआवजे के आदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बुधवार शाम को आए तेज तूफान, भारी बारिश और आकाशीय बिजली की वजह से भारी तबाही हुई है. अब तक 101 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे जान-माल का काफी नुकसान हुआ.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्राकृतिक आपदा में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के अंदर मुआवजा पहुंचा दिया जाए. साथ ही सभी जिलों के जिलाधिकारियों को फील्ड में उतरकर पीड़ितों से सीधे संपर्क करने और उनकी हर संभव मदद करने के आदेश दिए हैं. उन्होंने साफ कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. प्रशासन की टीमें पूरे प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय हैं. वे घर-घर जाकर नुकसान का जायजा ले रही हैं और जरूरतमंद लोगों तक तुरंत राहत सामग्री पहुंचा रही हैं.

जिलेवार मौतों का आंकड़ा

  • प्रयागराज: 21
  • भदोही: 18
  • मिर्जापुर: 15
  • फतेहपुर: 10
  • उन्नाव और बदायूं: 6-6
  • बरेली: 4
  • प्रतापगढ़: 4
  • सीतापुर, रायबरेली, चंदौली, कानपुर देहात, हरदोई, संभल: 2-2
  • कौशांबी, शाहजहांपुर, सोनभद्र, लखीमपुर खीरी: 1-1

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले कुछ दिनों में भी राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की आशंका बनी हुई है. ऐसे में प्रशासन अलर्ट मोड पर काम कर रहा है. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि पीड़ित परिवारों को हर तरह की सहायता तुरंत उपलब्ध कराई जाए.

UP Rain Storm UP storm deaths UP Weather News Today UP Weather Today

Recent News