1 फोन, 60 वीडियो, 60 लड़कियों की ज़िंदगी बर्बाद,चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की डर्टी पिक्चर से हिला पूरा देश

Global Bharat 18 Sep 2022 3 Mins 64 Views
1 फोन, 60 वीडियो, 60 लड़कियों की ज़िंदगी बर्बाद,चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की डर्टी पिक्चर से हिला पूरा देश

60 लड़की, एक फोन, 60 वीडियो, चंडीगढ़ से हिमाचल, फिर दुनिया तक पहुंचा ये वीडियो!
15 हज़ार के फोन से 60 लड़कियों की ज़िंदगी बर्बाद,आपको नहीं बताया गया पूरा सच!
1 वीडियो की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश, दुनिया में बिकते हैं महंगे दाम पर क्लिप!
आख़िर सवाल उठता है एक लड़की ने एक साथ 60 लड़कियों का वीडियो कैसे बनाया? उसके पीछे कौन था? 60 वीडियो उसने किसको भेजे? एक वीडियो की कीमत कितनी मिली? ये सच सुनकर आप हिल जाएंगे? देश को हिला देने वाली घटना के मास्टरमाइंड ने पुलिस, यूनिवर्सिटी प्रशासन से लेकर लड़कियों तक को धोखा दे डाला…ये खेल कब से चल रहा है? कितनों का वीडियो बना अभी पूरी बात किसी को पता नहीं है, लेकिन इस घटना ने देश भर के उन अभिभावकों को डरा दिया है जिनकी बेटी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ती है…हम आपको पूरी कहानी बताते हैं…इस पूरे खेल में दो लोग शामिल थे..एक लड़की जो वीडियो बना रही थी. एक लड़का जो वीडियो मांग रहा था…लड़की वीडियो किस लिए भेज रही थी इसके पीछे चार तर्क हैं- पहला दोनों मिलकर वीडियो बेचकर धंधा कर रहे थे…दूसरा लड़की साइको होगी…तीसरा- लड़की किसी बात का बदला ले रही है या चौथा- कोई ऐसी बात जो अब तक बाहर नहीं आई है…शनिवार की दोपहर को ये बात हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को पता चली और बवाल मच गया! विश्वविद्यालय ने हर कोशिश की लेकिन बात देश के सामने आ ही गई…ये स्क्रिन शॉट देखिए…जिस लड़के के पास वीडियो है वो मांगने पर भेजता भी है…जिससे साफ पता चलता है ये मामला उतना छोटा नहीं है जितना लगता है….

चंडीगढ़ केंद्र शासित राज्य है, लेकिन हरियाणा और पंजाब की राजधानी है, शिक्षा व्यवस्था का जिम्मा ज्यादातर पंजाब सरकार के पास है, पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार, घटना पर अलग-अलग बयान साफ इशारा करते हैं, कहानी जो है वो आपको बताई नहीं जा रही है….पुलिस का दावा है सभी लड़कियों का वीडियो नहीं बना है, केजरीवाल का ट्वीट दावा करता है कि लड़कियों का वीडियो बना है इधर पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी, जिनका दावा है कि 8 लड़कियों की आत्महत्या की कोशिश वाली ख़बर गलत है, वो बेटियों के साथ कम विश्वविद्यालय के साथ ज्यादा नज़र आईं!
कोई एक लड़की बिना किसी दबाव या फायदे के 60 लड़कियों का वीडियो क्यों बनाएगी?
हर अपराध के पीछे वजहें होती है, हालांकि यहां एक लड़की ने वीडियो क्यों बनाया होगा?
क्या आरोपी लड़की का वीडियो किसी के पास था,जिसके बदले उसे ब्लैकमेल कर रहा था
क्या लड़की पैसे के लिए ये सब कर रही है? या अपने साथ पढ़ने वालों से बदला ले रही?
कुछ दिन पहले नोएडा की एक सोसाइटी में एक लड़का 13वें फ्लोर पर जाकर एक लड़की का वीडियो बना लिया था, देश के कई होटल, चेंजिंग रूम में ऐसा हो रहा है, हर जगह आपकी बहन-बेटी असुरक्षित है, फिर आज तक इसपर कोई ठोस कानून नहीं आया है. ऐसा करने वाला अगर पकड़ा जाता है तो भी ज्यादा दिन जेल में नहीं रहता है, जबकि ज़िंदगी लड़की की बर्बाद हो जाती है…राज कुंद्रा जैसे अमीरों का नाम भी इसी तरह के अपराध में आया लेकिन सबूत के अभाव में छूट गए…ये खेल बॉलीवुड से लेकर छोटे स्तर तक फैला है, एक वीडियो की हज़ारों लाखों में कीमत लगती है, ये वीडियो ऐसे साइट्स को बेच दी जाती है, या फिर ब्लैकमेल की जाती है
सवाल उठता है क्या सिर्फ शक के आधार पर ही लड़कियों ने आन्दोलन खड़ा कर दिया है?
किसके कहने पर बात हवा में फैली की लड़कियों की संख्या 60 है, जिनका वीडियो बना !
अगर वीडियो किसी के पास है तो वो कौन है?अगर उसने वायरल कर दिए तो क्या होगा
कहानी यहीं खत्म नहीं होती है. आपका फोन तक सुरक्षित नहीं है, आप कई बार कैमरे से फोटो खींच कर डिलीट कर देते हैं, आपको लगता होगा अब कोई नहीं ले पाएगा, तो आप पूरी तरह गलत है, क्योंकि कई ऐसे एप है, जो आपका के फोन की हर हरकत को कंट्रोल करते है, ऐसे में सुरक्षित तो आप भी नहीं है…चंडीगढ़ पुलिस ने आरोपी लड़की को गिरफ्तार तो कर लिया है, लेकिन ये केस उतना छोटा नहीं है जितना दिखाया जा रहा है ? आप हॉस्टल और घर के बाधरूम में अगर सुरक्षित नहीं है तो फिर कहां रहेंगे?

https://youtu.be/a1A7xW-HINA