उपमुखिया पति मोहम्मद जुनैद ने 5 लोगों के साथ मिलकर बंद कमरे डांस करवाया, फिर किया गैंगरेप

Amanat Ansari 12 Jan 2026 10:54: AM 1 Mins
उपमुखिया पति मोहम्मद जुनैद ने 5 लोगों के साथ मिलकर बंद कमरे डांस करवाया, फिर किया गैंगरेप

पटना: बिहार के पूर्णिया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. डगरुआ थाना क्षेत्र में छह आरोपियों ने मिलकर एक युवती का अपहरण किया और उसे सुनसान जगह पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया. यह घटना थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई बताई जा रही है.

पीड़िता की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बाकी की तलाश जारी है. पीड़िता को बरामद कर मेडिकल कराया गया, जिसमें जघन्य अपराध की पुष्टि हुई.

पीड़िता ने बताया कि घटना वाले दिन शाम करीब 7 बजे नवलाल चौक के पास से कार सवार लोगों ने उसे जबरन उठा लिया और डगरुआ स्थित एक घर में ले जाकर बंद कर दिया. वहां आरोपियों ने उससे जबरदस्ती डांस करवाया. इसके बाद सभी ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसे गंभीर रूप से मारपीट की.

पीड़िता के अनुसार, आधी रात को पांच आरोपी घर से बाहर चले गए और एक आरोपी अंदर ही रह गया. बाहर से उन्होंने कमरे में ताला लगा दिया. किसी तरह पीड़िता ने उसी आरोपी का फोन लेकर पुलिस को सूचना दे दी.

सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. कमरे में ताला लगा पाकर पुलिसकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ताला तोड़ा, घटनास्थल पर मौजूद एक आरोपी को गिरफ्तार किया और पीड़िता को बरामद कर मेडिकल के लिए भेजा.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान डगरुआ निवासी उपमुखिया पति मोहम्मद जुनैद आलम के रूप में हुई है. पीड़िता की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.

एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है. एक आरोपी को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया गया है और फरार पांच आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है. जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Purnia Dagrua police station Gang rape Bihar news

Recent News