मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर मचा बवाल अब शांत होता दिख रहा है. जूलरी ब्रांड GIVA ने कृति वाले अपने राखी एड को सभी प्लेटफॉर्म्स से वापस ले लिया है. एड में कृति सेनन ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज में ऑनस्क्रीन भाई को राखी बांधती नजर आई थीं.
रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्योहार पर उनके रिवीलिंग आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर भारी नाराजगी जताई गई. लोगों ने इसे भारतीय संस्कृति और परंपराओं के खिलाफ बताया. पूजा की थाली न होने और डॉगी को राखी बांधने पर भी सवाल उठे. इस विवाद में कंगना रनौत ने कृति के कपड़ों पर सवाल उठाए थे. वहीं राहुल गांधी ने कृति के समर्थन में कहा कि वे जो चाहें पहन सकती हैं.
ब्रांड GIVA ने इंस्टाग्राम पर बयान जारी कर कहा कि भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों के प्रति उनका उच्चतम सम्मान है. अगर विज्ञापन से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था. इसलिए उन्होंने एड हटा दिया है. विवाद के बाद एड अब उपलब्ध नहीं है.