राम मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव पर फ्लाइट में फूटा यात्रियों का गुस्सा, चंदा चोर के लगे नारे!

Global Bharat 04 Jul 2026 10:04: PM 1 Mins
राम मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव पर फ्लाइट में फूटा यात्रियों का गुस्सा, चंदा चोर के लगे नारे!


Ayodhya Ram Mandir News : अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नाम आने के बाद मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव को लेकर नया विवाद सामने आया है. 2 जुलाई की सुबह लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में सवार होने के दौरान कुछ यात्रियों ने उन्हें पहचान लिया, इसके बाद विमान के भीतर ही कुछ लोगों ने चंदा चोर और चढ़ावा चोर जैसे नारे लगाने शुरू कर दिए, जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया.

बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह करीब 7:05 बजे की है, जब गोपाल राव इंडिगो की निर्धारित उड़ान से बेंगलुरु रवाना हो रहे थे. यात्रियों के विरोध और नारेबाजी के बीच फ्लाइट की केबिन क्रू ने तत्काल स्थिति संभाली और लोगों से शांत रहने तथा विमान के नियमों का पालन करने की अपील की. इसके बाद मामला शांत कराया गया और उड़ान अपने निर्धारित समय पर रवाना हुई.

गौरतलब है कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच फिलहाल जारी है और इस प्रकरण में कई अहम पहलुओं की पड़ताल की जा रही है. गोपाल राव का नाम सामने आने के बाद यह पहला मौका है, जब उन्हें सार्वजनिक रूप से इस तरह के विरोध का सामना करना पड़ा है.

हालांकि, अब तक इस घटना को लेकर एयरलाइन या संबंधित एजेंसियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. वहीं, जांच एजेंसियां पूरे मामले में साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई कर रही हैं. ऐसे में गोपाल राव की भूमिका और मामले की आगे की जांच पर सभी की नजर बनी हुई है.

Ram Mandir Chadhawa Theft Gopal Rao Ayodhya Ram Mandir Flight Protest Ram Mandir Donation Case

Description of the author

Recent News