रोटी बेलने से लेकर बर्तन साफ करने तक हर काम में माहिर है ''रानी बंदरिया'', इंटरनेट पर बन गई सेंसेशन

Global Bharat 04 Jan 2025 08:47: PM 1 Mins
रोटी बेलने से लेकर बर्तन साफ करने तक हर काम में माहिर है ''रानी बंदरिया'', इंटरनेट पर बन गई सेंसेशन

UP Multitasking monkey: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक किसान परिवार और एक बंदरिया के बीच दोस्ती की दिल को छू लेने वाली कहानी इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है. वायरल वीडियो में रायबरेली के सदवा गांव के किसान विश्वनाथ और रानी नामक बंदरिया के बीच असाधारण बंधन देखने को मिल रहा है. वीडियो में रानी बंदरिया अपनी मानवीय क्षमताओं के लिए जानी जाती है. स्थानीय लोग इसे प्यार से "कामकाजी बंदरिया" कहते हैं, क्योंकि वह घर के दैनिक काम करने में माहिर है.

हालांकि, रानी को बंदरिया कहलाना पसंद नहीं है और उसे अपनी अलग पहचान पसंद है. उसे "रानी" नाम आठ साल पहले दिया गया था और तब से वह विश्वनाथ के परिवार का अभिन्न अंग बन गई है. जागने से लेकर खाने और सोने तक, वह अपने दैनिक जीवन के हर पहलू को परिवार के किसी अन्य सदस्य की तरह ही करती है. जानकारी मिली है कि 8 साल पहले, जब बंदरों का एक झुंड गांव से गुजर रहा था तो रानी अपने समूह से अलग हो गई थी. अकेली और असहाय बंदरिया को विश्वनाथ की पत्नी ने अपने साथ ले आई थी.

उन्होंने उसे प्यार से पालना शुरू कर दिया. इसका नतीजा यह निकला कि बंदरिया भी जल्द घर अन्य सदस्यों के साथ घुल मिल गई और अन्य लोगों के काम में हाथ बटाना शुरू कर दिया. पहले तो लोगों के व्यवहार को कॉपी करती थी, फिर धिरे-धिरे बताए जाने पर भी काम करने लगी. साथ ही खाना-पीना और घर के अन्य कामों में भी हाथ बंटाना शुरू कर दिया.

किसान बताते हैं कि रानी अब रोटियां बेलती है, बर्तन धोती है. वह मनोरंजन के लिए मोबाइल फोन पर वीडियो देखना भी पसंद करती है. किसान विश्वनाथ का बेटा आकाश अक्सर रानी की गतिविधियों को रिकॉर्ड करता है और उन्हें अपने YouTube चैनल, रानी बंदरिया पर अपलोड करता है. अब तक चैनल को लाखों लोगों ने देखा है और दुनिया भर के दर्शक उसके असाधारण कौशल पर अचंभित हैं. इस वीडियो से किसान को लाखों की कमाई भी हो रही है.

rani bandariya rani bandariya ka video viral video of monkey bandaria rani raebareli rani bandariya

Description of the author

Recent News