पति था फौजी, पत्नी का हो गया ड्राइवर से प्यार, प्रेमी के साथ मिलकर फौजी के कर दिये टुकड़े, मेरठ कांड जैसा भयंकर कारनामा

Rahul Jadaun 13 May 2025 10:40: PM 2 Mins
पति था फौजी, पत्नी का हो गया ड्राइवर से प्यार, प्रेमी के साथ मिलकर फौजी के कर दिये टुकड़े, मेरठ कांड जैसा भयंकर कारनामा

इधर देश मे चल रहा था ऑपरेशन सिंदूर, उधर बलिया में फौजी की पत्नी ने कर दिया मेरठ की मुस्कान से भी बड़ा कांड, कहानी पढ़ देश को नहीं होगा यकीन

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बलिया से एक ऐसा भयंकर कांड सामने आया है, जिसने मेरठ के सौरभ राजपूत के हत्याकांड की यादों को ताजा कर दिया है. जिस तरह से सौरभ के साथ उनकी पत्नी मुस्कान और पत्नी के प्रेमी साहिल ने बेरहमी की थी, ऐसी ही बेरहमी बलिया में भी हुई है, जहां रिटायर्ड फौजी की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति के टुकड़े-टुकड़े कर दिये. फिर उन्हें थैली में डाल कर खेतों में फैंक दिया. पुलिस हत्यारों की तलाश मे दर-दर भटक रही थी तो बेटी ने ही अपनी मां की काली करतूत का खुलासा कर जेल के पीछे पहुंचा दिया.

पुलिस को मिले थे कटे हुए हाथ-पैर और सिर

ये खबर बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र की है, जहां खरीद दियारे गांव के खेतों में पुलिस को टुकड़ों में कटा हुआ शरीर मिलता है. हत्यारों ने पहचान छिपाने के लिए हाथ पैर और सिर को अलग-अलग जगहों पर फेंका था. पूरा पुलिस महकमा परेशान होता है कि ये बॉडी किसकी है? काफी जांच पड़ताल करने पर पता चलता है कि ये रिटायर्ड फौजी देवेंद्र का शरीर है. इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन चुका था. जब पुलिस ने अपनी जांच को सही दिशा में आगे बढ़ाया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ.

बेटी ने किया खुलासा

मृतक फौजी की बेटी ने इस पूरे कांड में बहुत बड़ा खुलासा किया, बेटी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां के अवैध संबंध एक ट्रक ड्राइवर अनिल यादव के साथ हैं. और इन्हीं लोगों ने जरूर उसके पिता के साथ कुछ किया है. जब पुलिस को अवैध संबंधों के बारे में पता चला तो पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए पत्नी को हिरासत में लिया. जब कड़ाई के साथ पत्नी से पूछताछ की गई तो उसने सारी सच्चाई पुलिस के सामने उगल दी. और बताया कि कैसे पहले पति की हत्या की और फिर शव को छिपाने के लिए उसके टुकड़े किये गए और उन्हें काट कर थैली में अलग-अलग पैक करके बोलेरो गाड़ी से दियारा में फेंक दिया

अनिल यादव का एनकाउंटर

जब पुलिस को पूरी घटना की जानकारी मिल चुकी थी तो पुलिस ने अनिल की तलाश शुरू कर दी, सोमवार की रात में वाहन चेकिंग के दौरान अनिल यादव पुलिस के सामने पड़ गया, जब पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो अनिल ने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी. जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, इस दौरान एक गोली अनिल के पैर में लगी, इसी दौरान पुलिस ने हत्याकांड में शामिल सतीश यादव को भी गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

retired army soldier killey by wife ballia crime news up news wife corpse pieces of husband meerut massacre

Recent News